उत्तराखंड ब्रेकिंग: अभी-अभी यहां यात्रियों से भरी बस पलटी, पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर
बस में लगभग 50 से 60 के बीच यात्री बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर घायल है उन्हें तथा अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है यहां रीठा साहिब जाने वाली बस सड़क पर पलट गई बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। सूचना पर पुलिस प्रशासन और आपदा की टीम मौके पर पहुंच गई है राहत और बचाव कार्य जारी है।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना अनुसार अभी कुछ देर पूर्व लगभग 10:04 बजे धौंन से 1 किलोमीटर चंपावत की ओर रीठासाहिब जाने वाली बस सड़क में पलट गई है। सूचना प्राप्त के तत्काल बाद जिला प्रशासन,पुलिस व आपदा की टीम मौके पर पंहुच गई है।
पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार किसी की मृत्यु नहीं हुई है,बस में लगभग 50 से 60 के बीच यात्री बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर घायल है उन्हें तथा अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यात्रियों को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है, रेन बसेरा गौरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।

जिला चिकित्सालय चंपावत में घायलों का उपचार किया जा रहा है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


