उत्तराखंड ब्रेकिंग: बागेश्वर उपचुनाव का ऐलान , जानिए कब होगा मतदान और मतगणना
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, चुनाव आयोग ने विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, त्रिपुरा, केरल और पश्चिम बंगाल में खाली विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को होंगे।
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्वर्गीय चंदन राम दास के निधन के बाद से बागेश्वर विधानसभा (Bageshwar Assembly By-election) सीट खाली है। चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन के बाद अब तारीख साफ हो गई है। बागेश्वर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की अधिसूचना 10 अगस्त को जारी की जाएगी। 17 अगस्त तक नामांकन होंगे और 21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तिथि है। वहीं पांच सितंबर को वोटिंग होगी। जिसके बाद 8 सितंबर को मतगणना होगी।
बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम
10 से 17 अगस्त के बीच होगा नामांकन।
21 अगस्त नाम वापसी की अंतिम तारीख।
पांच सितंबर को होगी वोटिंग।
आठ सितंबर को होगी मतगणना

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


