Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – (बड़ी खबर ) 21 करोड़ की ठगी का सरगना चढ़ा STF के हत्थे , हुआ चौंकाने वाला खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड – (बड़ी खबर ) 21 करोड़ की ठगी का सरगना चढ़ा STF के हत्थे , हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mohan Chandra Joshi October 27, 2023
ख़बर शेयर करें -

पकड़े गए आरोपी पर देशभर में 37 एफआईआर और 855 आपराधिक मामले

Dehradun News: स्पेशल टास्क फोर्स (STF ) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। एसटीएफ ने 21 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में एक इंटरनेशनल ठग को गिरफ्तार किया है । एसटीएफ ने वर्क फ्राम होम के नाम पर ठगी के मुख्य सरगना को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर देशभर में 37 एफआईआर है। जिसमें 855 आपराधिक मामले भी हैं। आरोपी के तार चीन से जुड़े हैं। बताया जाता है कि आरोपी चीन के लिए काम करता था। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनियों और डमी खातों को खोलकर ठगी का धंधा करता था।

साइबर पुलिस को शिकायत मिली थी कि पीड़ित द्वारा ऑनलाइन जॉब की तलाश की जा रही थी जिसके क्रम में पीड़ित को अपने मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आता है इसमें Marriott Bonvoy होटल ग्रुप के लिए वर्क फ्रॉम होम का ऑफर मिला. जिसके बाद पीड़ित को टेलीग्राम एप पर @soni2343 का मैसेज मिला। फोनकर्ता ने अपना नाम सोनिया बताया और सोनिया ने खुद को Marriott Bonvoy विश्व प्रसिद्ध होटल ग्रुप से होना बताया सोनिया ने पीड़ित को ग्रुप के लिए वर्क फ्रॉम होम की स्कीम बताकर लाभ कमाने का लालच दिया शुरुआती दौर में ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर कमीशन प्राप्त करने के लिए बताया गया। होटल की बुकिंग के लिए सोनिया ने पीड़ित को एक लिंक https://www.marriottwork.com पर रजिस्ट्रेशन और उसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में MARRIOTT BONVOY® 558 का लिंक https://t.me/+CSYSadhAdYk2NDII भेजकर ग्रुप में जोड़ा गया।
अज्ञात आरोपियों ने पीड़ित को टास्क देकर धोखाधड़ी करते अलग-अलग खातों में कुल 19,94,853 रुपये ट्रांसफर कराकर ठग लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया गठित टीम को मामले की जांच के बाद आरोपी के हरियाणा का होने का पता चला जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने ऋषभ शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी म0नं0 735 सेक्टर 9 गुडगाँव हरियाणा। उम्र- 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाईल फोन रियलमी कम्पनी का बरामद किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

दौराने विवेचना यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त के 433305000401 बैंक खाते में 18 एनसीआरपी शिकायतें हैं, 660801700116 बैंक खाते में 01 एनसीआरपी शिकायतें हैं, 114605001036 बैंक खाते में 43 शिकायतें हैं, 336705000207 बैंक खाते में 23 शिकायतें हैं। इन खातों का संचालन आरोपी वृषभ द्वारा किया जा रहा था जहां राष्ट्रीय पोर्टल पर इन 85 शिकायतों के साथ 21 करोड़ से अधिक के लेनदेन पर सवाल उठाए।
अभियुक्तगण द्वारा वर्क फॉर्म होम के काम में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को फर्जी होटल की साईट तैयार कर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ कर होटल की ऑनलाईन बुकिंग का टास्क देकर कमीशन का लाभ कमाने का लालच दिया जाता है,जिस पर पहले तो कमीशन के रुप में कुछ धनराशि दी जाती है, किन्तु जब जनता को विश्वास हो जाता है कि इस प्रकार काम करके उनको घर बैठे ही काम करने के लिये अच्छा कमीशन दिया जा रहा है तत्पश्चात जनता को विश्वास में लेकर उनसे मोटी रकम को हड़प लिया जाता है ।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आरोपी ने कहा कि साथ में उसके अन्य सहयोगी भी चीनी ग्राहकों के लिए डमी बैंक खाते खोले। यह खाते गुजरात (सूरत, बड़ौदा), दिल्ली एनसीआर (गुड़गांव, नोएडा) और पंजाब (लुधियाना) में खोले जाते हैं। फर्जी जीएसटी और आयात-निर्यात पंजीकरण संख्या उत्पन्न होती है और फिर बैंक खाते खोले जाते हैं। भारी कमीशन का भुगतान चीनी क्लाइंट्स द्वारा किया जाता है जहां आरोपी ने खुद चीनी को अपने दो खातों को 02 दिनों तक संचालित करने देने के लिए 4.78 लाख रुपये लिए।

ये सभी खाते CURRENT Account खाते हैं जहां बैंक खाता खोलने के लिए लोगो का पैन कार्ड का उपयोग किया जाता है जबकि आधार कार्ड एसएमएस अलर्ट खरीद के लिए उपयोग किया जाता है। नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स विदेशी ग्राहकों को दिए जाते हैं जो क्रिप्टो खरीद के लिए पैसे का उपयोग करते हैं और मनी ट्रेल मिटा दिया जाता है। बाद में इन बैंक खातों का इस्तेमाल वे विभिन्न फर्जी निवेश मॉडल में पैसा लेने के लिए करते हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि अब कृषि फर्मों/सोसायटी के नाम पर खाते खोले जा रहे हैं क्योंकि वे रडार/Scrutiny से बचने में आसान हैं।

इन अभियुक्तों की गहनता से जाँच करने पर इनसे प्राप्त मो0 नं0 व बैंक खातो आदि का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि देशभर में 855 मामलों में 37 मुकदमें पंजीकृत किये गये है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध सम्पूर्ण भारतवर्ष में निम्न मामलों/मुकदमों की सूची लंबी हैव
तेलंगाना 12 अभियोग, दिल्ली 09 अभियोग, उत्तर प्रदेश 04 अभियोग, छत्तीसगढ़ 03 अभियोग, उत्तराखंड 02 अभियोग, महाराष्ट्र 02 अभियोग, हरियाणा 02 अभियोग, कर्नाटक 02 अभियोग, चंडीगढ़ 01 अभियोग। कुल 37 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
इसी तरह अभियोग और शिकायतों में राज्यवार कुल साइबर आपराधिक लिंक- उत्तर प्रदेश 187, राजस्थान 97, महाराष्ट्र 88, दिल्ली 70, तेलंगाना 55, बिहार 51, हरियाणा 47 आदि राज्य। कुल 855 आपराधिक तार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी का साहित्यकारों से संवाद, विकास और संस्कृति पर मंथन

अपराध लिंक को संबंधित राज्यों / UTs के साथ उनके अंत से आगे की कार्रवाई के लिए साझा किया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त रुषभ शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी म0नं0 735 सेक्टर 9 गुडगाँव हरियाणा। उम्र- 27 वर्ष है। पुलिस टीम में
निरीक्षक विजय भारती, उपनिरीक्षक कुलदीप टम्टा, उपनिरीक्षक राजेश ध्यानी, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी,एसटीएफ की तकनीकी टीम, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, अनिल कुमार,का0 मोहन असवाल शामिल थे।

अंजान नंबरों और साइट्स से रहे सावधान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड आयुष अग्रवाल द्वारा जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरो/फर्जी साइट/धनराशि दोगुना करने व टिकट बुक करने वाले अंनजान अवसरो के प्रलोभन में न आयें । साथ ही, सभी से अपील है कि वे फर्जी निवेश ऑफर जैसे Youtube like सब्सक्राइब, टेलीग्राम आधारित निवेश वेबसाइट ऑफर में निवेश न करें व किसी भी अन्जान व्यक्ति के सम्पर्क में न आये अथवा न ही किसी भी अन्जान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें। किसी भी प्रकार के ऑनलाईन जॉब हेतु एप्लाई कराने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नम्बर सर्च न करें व शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर पर सम्पर्क करें।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड - (बड़ी खबर ) 21 करोड़ की ठगी का सरगना चढ़ा STF के हत्थे उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Related Stories

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 28 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी का डीएम का आदेश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
रुड़की में विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा
  • हरिद्वार

Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
दिनेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में जांच करती पुलिस। (प्रतीकात्मक फोटो) Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: जानें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 28 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी का डीएम का आदेश Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी

  • देहरादून कलेक्ट्रेट में समाधान दिवस के दौरान जन शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण

  • देहरादून में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला

  • रुड़की में विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा
    • हरिद्वार

    Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा

  • दिनेशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में जांच करती पुलिस। (प्रतीकात्मक फोटो) Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (456)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,928)
  • उधमसिंह नगर (1,305)
  • क्राइम (3,452)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,952)
  • नैनीताल (6,415)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (968)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,104)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (623)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण Dehradun: समाधान दिवस में 164 फरियादियों की सुनी गई शिकायतें, लापरवाही पर डीएम का सख्त संदेश— जवाबदेही से होगा निस्तारण Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा Haridwar: मेधावियों का सम्मान, शिशु वाटिका का लोकार्पण; मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा-संस्कार मॉडल को सराहा Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप Udham Singh Nagar Crime: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप