Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी का साहित्यकारों से संवाद, विकास और संस्कृति पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी का साहित्यकारों से संवाद, विकास और संस्कृति पर मंथन

मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों को उत्तराखंड के सांस्कृतिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने साहित्यिक परंपरा के संरक्षण, नई पीढ़ी में अध्ययन-लेखन की संस्कृति विकसित करने, साहित्य ग्राम की स्थापना तथा रुद्रप्रयाग के '1000 पुस्तक दान अभियान' को सहयोग देकर राज्य में ज्ञान और साहित्य आधारित वातावरण को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से संवाद करते हुए।

मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी ने लेखकों एवं साहित्यकारों से संवाद कर साहित्य और सांस्कृतिक संरक्षण पर चर्चा की।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने साहित्यकारों के सुझाव सुने, उत्तराखंड भाषा संस्थान, साहित्य ग्राम और ‘1000 पुस्तक दान अभियान’ जैसी पहलों को बताया ज्ञान, संस्कृति और नई पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम।

देहरादून, 26 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक लेखक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साहित्यिक योगदान और वर्तमान लेखन पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक चेतना के संवर्धन में साहित्यकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सशक्त साहित्यिक वातावरण तैयार करने तथा साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड महर्षि वेदव्यास सहित अनेक ऋषि-मुनियों की तपोभूमि एवं कर्मभूमि रही है। इस पावन भूमि ने ऐसे साहित्यकार दिए हैं, जिन्होंने भारतीय साहित्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में अध्ययन और लेखन की संस्कृति विकसित करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से प्रदेश के पुराने, बिखरे एवं अप्रकाशित साहित्य के संग्रह, संरक्षण और प्रकाशन का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को साहित्यिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से दो साहित्य ग्राम स्थापित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। साहित्यकारों के सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए वर्ष 2022 में ‘उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान’ तथा वर्ष 2025 में ‘दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान’ प्रारम्भ किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग के ‘1000 पुस्तक दान अभियान’ को मुख्यमंत्री का सहयोग

हरेला पर्व के अवसर पर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘1000 पुस्तक दान अभियान’ को मुख्यमंत्री ने अपना सहयोग प्रदान किया। उन्होंने ‘लेखकों से संवाद’ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लेखकों की 50 पुस्तकें स्वयं खरीदकर रुद्रप्रयाग के सार्वजनिक पुस्तकालय को उपलब्ध कराने की घोषणा की।

गौरतलब है कि रुद्रप्रयाग में “एक पुस्तक, एक वृक्ष, एक उज्ज्वल भविष्य” थीम पर सार्वजनिक पुस्तकालय के लिए पुस्तक संग्रह अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकें समाज में ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच का आधार होती हैं। उनका यह योगदान पुस्तक दान की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में अध्ययन की आदत को भी प्रोत्साहित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: तीनपानी हादसे में तीसरे छात्र की मौत, परिजनों में मातम

इस अवसर पर मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, सचिव रणवीर सिंह चौहान, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, साहित्यकार प्रो .सुधा रानी पांडे, आलोक लाल, बुद्धिनाथ मिश्रा, प्रेम कुमार साहिल, शिव मोहन सिंह, राम मोहन सिंह, नेहा नेगी, कुलभूषण केन, अनमोल जैन, रूपा सोनी, अमर खरबंदा, शीशपाल गुसाईं, रमाकांत, दिवेश जोशी, प्रभा पंत, रूबी गुप्ता, रणधीर कुमार अरोड़ा सहित अनेक साहित्यकार एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BookDonation #Dehradun #Literature #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब के करवा चौथ उत्सव में क्वीन ऑफ द इवनिंग बनीं पूजा बग्गा। Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
किच्छा में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
रुद्रपुर सितारगंज हाईवे पर डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी करती पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब के करवा चौथ उत्सव में क्वीन ऑफ द इवनिंग बनीं पूजा बग्गा। Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

  • किच्छा में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान

  • रुद्रपुर सितारगंज हाईवे पर डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,889)
  • उधमसिंह नगर (1,356)
  • क्राइम (3,565)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (760)
  • देहरादून (11,439)
  • नैनीताल (6,625)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,236)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग Haldwani News: पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार