Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड, मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी को बताया भविष्य की आधारशिला

देहरादून में आयोजित विज्ञान एवं नवाचार सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को उत्तराखंड के भविष्य का प्रमुख आधार बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विज्ञान आधारित शिक्षा, स्टार्टअप इकोसिस्टम और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार सृजक बनाने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही, निर्माणाधीन देश की पांचवीं साइंस सिटी को वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi July 27, 2026
देहरादून में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून में आयोजित विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की पांचवीं साइंस सिटी प्रदेश के युवाओं में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को नई दिशा देगी, इसके लिए स्कूली विद्यार्थियों का नियमित भ्रमण भी कराया जाएगा।

देहरादून, 27 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं और पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को पायनियर समाचार पत्र समूह एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित “Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व की प्रगति प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार की क्षमता से निर्धारित हो रही है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसी आधुनिक तकनीकें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही हैं। इन क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Khatima News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रतिभा, नवाचार और परिश्रम में किसी से कम नहीं है।आवश्यकता उन्हें आधुनिक संसाधन, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराने की है। सरकार, शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत एवं वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में नवाचार आधारित विकास को नई गति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प की आधारशिला विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, नेशनल क्वांटम मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे अभियान भारत को वैश्विक तकनीकी शक्ति बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 8.72 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की पहली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति लागू की है, जिसका उद्देश्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बनाना है। उन्होंने कहा कि देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जो उत्तराखंड को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के स्कूली विद्यार्थियों का नियमित रूप से साइंस सिटी भ्रमण कराया जाए, ताकि उनमें विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना भविष्य के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साइंस एंड इनोवेशन सेंटर, लैब्स ऑन व्हील्स, जीआईएस आधारित डैशबोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट इन्फॉर्मेशन सेंटर तथा स्टेम लैब्स जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, प्री-इन्क्यूबेशन लैब्स तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में वैश्विक स्तर के अवसर उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक समेत तीन पर केस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड को वीरभूमि और खेलभूमि के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार की भूमि के रूप में भी वैश्विक पहचान मिले। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत एवं नीति-निर्माताओं का आह्वान किया कि वे विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ.बी.के. संजय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, पंतनगर यूनिवर्सिटी से प्रो. जे. पी. जयसवाल, यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी. पी उनियाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #Innovation #PushkarSinghDhami #Science #Uttarakhand #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़

Uttarakhand News: आदि कैलाश रन में पहुंचे CM धामी, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स दौड़

Mohan Chandra Joshi October 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

  • उत्तराखंड में 3.7 तीव्रता के भूकंप की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में निर्माणाधीन काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत

  • देहरादून सचिवालय परिसर में 59.34 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा छह मंजिला वैकल्पिक भवन। Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,900)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,568)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (760)
  • देहरादून (11,442)
  • नैनीताल (6,628)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (490)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,237)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी देवभूमि की अस्मिता और युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Uttarakhand Earthquake News: उत्तराखंड के इस जिले में फिर डोली धरती, 3.7 तीव्रता के झटके Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Haldwani News: अमृतपुर बाईपास निर्माण को सीएम धामी की प्राथमिकता, जाम से जल्द मिलेगी राहत Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य Dehradun News: सचिवालय में 59 करोड़ से बनेगा छह मंजिला भवन, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं Pithoragarh News: सीएम धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 9 बड़ी घोषणाएं कीं