Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा पर पथराव मामला ,उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

उत्तराखंड: हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा पर पथराव मामला ,उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी

Mohan Chandra Joshi April 18, 2022
ख़बर शेयर करें -

रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान
जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव के मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत 52 के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस किया है। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर छह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दंगाईयों के घरों के पास बुलडोजर ले जाकर पुलिस ने चेतावनी दी थी कि आरोपित स्वयं ही थाने में पहुंच जाएं अन्यथा उनके घरों को गिरा दिया जाएगा ।

शनिवार शाम डाडा जलालपुर गांव में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया था। मामला आगजनी तक पहुंच गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडा जलालपुर गाँव से बजरंग दल के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाल रहे थे। शोभा यात्रा जब डाडा पट्टी गाँव में एक मोहल्ले से होकर गुजर रही थी तभी समुदाय विशेष के लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया, जिससे वहाँ भगदड़ मच गई। इसमें शोभा यात्रा में साथ चल रहे मंडावर चौकी प्रभारी आशीष नेगी के अलावा 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

वहीं, पुलिस के अनुसार हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। करीब आठ बजे जैसे ही शोभा यात्रा डाडा पट्टी से डाडा जलालपुर गाँव पहुँची तो एक घर की छत से पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दूसरे और तीसरे घर से भी पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान चारों ओर चीख पुकार और भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
उपद्रवियों ने एक दूध के वाहन में भी तोड़फोड़ की। इसके अलावा दो अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। हालाँकि, गाँव में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। इसे देखते हुए सीओ मंगलौर पंकज गैरोला सहित झबरेड़ा व बुग्गावाला थाना से भी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई है।

एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शोभायात्रा पर घरों की छतों से पथराव हुआ। इसमें कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष के लोगों से कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की गई है। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत का कहना है, “फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मामले की जाँच की जा रही है। जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी गाँव में तैनात कर दी गई है।

  • पीड़ितों ने बताई आपबीती ,उपद्रवियों ने लगाए थे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

रुड़की: हरिद्वार जिले में भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली जा रही शोभा यात्रा पर हमला करने से पहले उपद्रवियों ने पहले पाकिस्तान जिंदाबाद- हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने कोल्डड्रिंक्स की कांच की बोतल भी शोभा यात्रा में शामिल व्यक्तियों पर फेंकी।

शोभा यात्रा पर हुए हमले में घायल ग्रामीणों ने यह बात बताई है। आठ ग्रामीणों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया। घायल शुभम सैनी ने बताया कि यात्रा उत्साह के साथ निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा विशेष समुदाय के मोहल्ले से निकल रही थी, जब यात्रा आधे से अधिक निकल चुकी थी तो अचानक ही पाकिस्तान जिंदाबाद-हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे छतों से लगाए जाने लगे।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ आता छतों से पत्थर और कांच की बोतलें बरसने लगीं। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया। डाडापट्टी निवासी घायल मनप्रीत सिंह ने बताया कि जिस तरह से हमला हुआ है, उससे लग रहा कि विशेष समुदाय के लोग पूरी तैयारी से थे।

घर की छतों पर पहले ही पत्थर और कांच की बोतल रखी गई थी। जैसे ही शोभा यात्रा मोहल्ले के बीच में पहुंची तो उन्होंने हमला कर दिया। घायल भंवर सिंह ने बताया कि हमला करने वाले केवल पुरुष ही नहीं थे, बल्कि महिलाएं भी पत्थर फेंक रही थीं। हमला करने वाले व्यक्तियों में गांव के अलावा बाहरी लोग भी थे।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri News: श्रीनगर में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत, 9.13 करोड़ की 9 विकास योजनाओं की सौगात

बताया कि हमला करने के साथ ही वह लोग पाकिस्तान जिंदाबाद और धार्मिक नारे लगाते रहे।

  • हनुमान जंयती शोभायात्रा हमले को लेकर संत समाज आक्रोशित , चारधाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

हरिद्वार। हनुमान जयंती पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर किए गए हमले को लेकर संत समाज आक्रोशित है संत समाज इस घटना की घोर निंदा कर रहा है और सरकार से इसके लिए सभी दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहा है और इसी के साथ चार धाम की यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग ली जोर पकड़ने लगी है।

श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाडा परिषद, हरिद्वार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज का कहना है कि यह घटना केवल भगवानपुर की घटना नहीं है ऐसी घटना और जगह पर भी हुई है इससे पहले ऐसी घटना मध्यप्रदेश में घटी नवरात्रि की बात है वहां भी दंगा हुआ था ,कल जो भगवानपुर में घटना हुई है उसकी मैं घोर निंदा करता हूं और मैं सरकार से इनके ऊपर तुरंत कार्रवाई करने की अपील करता हूं ताकि इस तरह की घटना दोबारा न घटने पाए, मैं कहा कि जब तक हम सब हिंदू अपनी जात पात से ऊपर उठकर एक नहीं होंगे तब तक हमारे साथ ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, उन्होंने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ, इनकी कोई जाति नहीं होती इनका केवल एक कार्य है दंगा करना और जब दंगा होता है तो उसके बाद पूरा समाज बदनाम हो जाता है तो इन पर कारवाई बहुत आवश्यक है, चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की उठ रही मांग पर वे कहते हैं कि जैसी घटनाएं यहां पर घटी है वैसी घटना हमारे उत्तराखंड के चार धामों में न हो इसलिए यह मांग की जा रही है और उत्तराखंड में ऐसे लोगों का प्रवेश वर्जित हो।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

स्वामी आनन्द स्वरूप, अध्यक्ष, शंकराचार्य परिषद, हरिद्वार
शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप का कहना है कि जिस प्रकार से खरगोन दिल्ली से होते हुए इस्लामिक हमले की आग भगवानपुर उत्तराखंड तक पहुंची है, यह बात मैं 3 वर्षों से लगातार कह रहा हूं कि हमको पूजा-पाठ घर में घंटा घड़ियाल बजाने के लिए भी यह मना करेंगे अब यह होने लगा है, जिस प्रकार सुनियोजित तरीके से राम आंदोलन के समय में इस्लामी हमले हुए हमारी शोभायात्रा पर, कल हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर हमला हुआ है यह कायराना हरकत है , मैं तो बार-बार कहता हूं कि तुमको यदि युद्ध करना है तो युद्ध छेड़ो हम सब लोग तैयार हैं तुम से युद्ध करने के लिए लेकिन तुम छुपकर वार करते हो पत्थर मारते हो, जो तुम्हारी हमारी सुरक्षा के लिए लगातार लगे रहते हैं उनका सिर फाड़ देते हो यह सरकार के ऊपर और गृह मंत्रालय के ऊपर प्रश्न चिन्ह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर पप्रश्नचिन्ह है कि आपकी नाक के नीचे इतना बड़ा हमला कैसे हो जाता है और उनका कुछ भी नहीं होता है, उन्होंने कहा कि खरगोन में घर गिराने से डरे नहीं है इनमें कोई संदेश नहीं गया है मैं चिंतित हूं कि चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है और यह यात्रा सुचारू रूप से चले सभी यात्रियों को इसके लिए परिचय पत्र जारी किया जाए और गैर हिंदू कोई भी दिखे तो उसको जेल में डाला जाए ,उन्होंने सरकार से मांग की कि इस का नोटिफिकेशन जारी किया जाए कि हिमालय हमारा देवालय हैं चार धाम यात्रा हिंदुओं की यात्रा है इसमे ग़ैरहिन्दुयो का दुकान लगाना परिभ्रमण करना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए ,मैंने यह मांग पुष्कर सिंह धामी से की है मुझे उम्मीद है कि इसपर सरकार तत्काल रोक लगाएगी और नहीं लगाएगी तो काली सेना के लोग बड़ी संख्या में चार धाम के बॉर्डर पर बैठकर खुद परिचय पत्र चेक करने का कार्य करेंगे ऐसे में जो गैर हिंदू मिलेंगे उसका परिणाम जो होगा वह लोग झेलेंगे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा पर पथराव मामला उपद्रवियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी देवभूमि उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई जारी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के जरिए शिक्षक भर्ती में धोखाधड़ी का प्रतीकात्मक दृश्य। Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर और जेसीबी से मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई। Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
सूचना विभाग में सेवानिवृत्ति पर रईस अहमद को सम्मानित करते महानिदेशक बंशीधर तिवारी। Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड परिवहन निगम की सड़क पर संचालित रोडवेज बस। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
उत्तराखंड क्रांति दल के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित 16 प्रत्याशियों की पहली सूची Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand Election 2027: UKD ने 16 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, पहली सूची जारी

Mohan Chandra Joshi October 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के जरिए शिक्षक भर्ती में धोखाधड़ी का प्रतीकात्मक दृश्य। Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम

    Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

  • रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर और जेसीबी से मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई। Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़

  • सूचना विभाग में सेवानिवृत्ति पर रईस अहमद को सम्मानित करते महानिदेशक बंशीधर तिवारी। Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई

  • उत्तराखंड परिवहन निगम की सड़क पर संचालित रोडवेज बस। Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,974)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,577)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,474)
  • नैनीताल (6,641)
  • पर्यटन (228)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,244)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (667)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़ Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़ Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित