उत्तराखंड: यहां पति की पिटाई कर नवविवाहिता को अगवा कर ले गए बदमाश
नवविवाहिता की 1 सप्ताह पूर्व हुई थी शादी
रुद्रपुर। अपराधियों की शरणस्थली बनी रुद्रपुर में शनिवार को कार सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे डाला। एक नवविवाहिता का कार सवार बदमाशों ने उस वक्त अपहरण कर लिया जब वह अपने पति के साथ बाइक से रुद्रपुर बाजार घूमने आ रही थी। इसी बीच एक कार अचानक आकर रुकी और उसमें से उतरे बदमाशों ने बाइक सवार को पीटना शुरू कर दिया। युवक को बुरी तरह घायल अवस्था मे छोड़कर उसकी नवविवाहिता को उठा ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर विवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।
भूरारानी निवासी सिकंदर पासवान ने बताया कि उसने अपनी पुत्री खुशबू का विवाह 18 जुलाई को ग्राम बलखेड़ा, जिला रामपुर (उप्र) निवासी लक्ष्मण के साथ किया था। शुक्रवार शाम को उसकी पुत्री अपने पति के साथ बाइक से भूरारानी रुद्रपुर आ रही थी। इसी बीच भूरारानी मोड पर बिंदूखेडा निवासी गुरुदास व उसके दो-तीन अज्ञात साथियों ने कार से उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कार सवारों ने उसके दामाद लक्ष्मण की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद आरोपित कार से उसकी पुत्री को अगवा कर ले गए। उन्होंने पुत्री की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। सिकंदर पासवान ने पुलिस को तहरीर सौंप पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुदास और उसके दो-तीन अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। नव विवाहिता की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


