Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : क्रौंच पर्वत 3048 मीटर ऊंचाई ..कार्तिक स्वामी मंदिर में 108 बालमपुरी शंख पूजा की तैयारियां शुरू
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Uttarakhand : क्रौंच पर्वत 3048 मीटर ऊंचाई ..कार्तिक स्वामी मंदिर में 108 बालमपुरी शंख पूजा की तैयारियां शुरू

Mohan Chandra Joshi April 28, 2024
ख़बर शेयर करें -

डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

15 मई, 2024 को आयोजित होगा भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा

Rudraprayag News : उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद एवं जिला प्रशासन एवं मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में रुद्रप्रयाग जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में 15 मई, 2024 को भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को दिव्यता एवं भव्यता के साथ आयोजित करने के लिए की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने खडपतिया हैलीपैड़ से लेकर क्रौंच पर्वत में अवस्थित भगवान कार्तिकेय स्वामी मंदिर तक की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में पैदल निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समय से आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती सहित संबंधित अधिकारी व मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि एवं जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि 15 मई को भगवान कार्तिकेय स्वामी में आयोजित होने वाले भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा व हवन कार्यक्रम के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से कर लें। उन्होंने कहा कि मंदिर एवं मंदिर परिसर को फूलों एवं लाइटिंग के माध्यम से दिव्य एवं भव्यता के साथ सजाया जाए तथा आने वाले श्रद्धालुओं एवं मुख्य अतिथियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि खडपतिया से लेकर कार्तिकेय स्वामी मंदिर तक आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चैक प्वाइंट तैयार करते हुए उनमें पेयजल एवं शीतल पदार्थ भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर पैदल मार्ग में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में विद्युत आपूर्ति हेतु 5 किलोवाट के जनरेटर एवं इंवटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए तथा रास्ते में पोलों पर विद्युत लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उरेड़ा के माध्यम से सोलर लाइट की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता लोनिवि को मंदिर की सीढ़ियों पर आने वाले श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों की उचित व्यवस्था हेतु स्टैंड तैयार कर स्थापित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन

उन्होंने लोनिवि को यह भी निर्देश दिए हैं कि मंदिर समिति के जो भी धर्मशालाएं बनी हैं उनमें जो भी मरम्मत कार्य किए जाने हैं उस कार्य को तत्परता से करें एवं रंगाई पुताई करते हुए उनमें ऐंपण के माध्यम से पेंटिंग की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि 3 किमी क्षेत्रांतर्गत जो भी पेंच एवं ड्रैन कार्य किए जाने हैं एवं जिन स्थानों पर पैराफिट नहीं हैं उन पर पैराफिट का कार्य 10 मई, 2024 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए तथा पैराफिटों पर भी पेंट का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने खड़पतिया मंदिर के मुख्य द्वार पर बेहतर साफ-सफाई के निर्देश ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को दिए तथा खड़पतिया में रखे गए कूड़ेदानों पर पेंट करने के निर्देश जिला पंचायत को दिए। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं मुख्य अतिथियों के लिए मंदिर तक आने-जाने हेतु घोड़े-खच्चरों एवं डंडी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा घोड़े-खच्चरों के हाॅकरों के लिए भी ड्रेस कोड हेतु उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि आने वाले श्रद्धालुओं को उचित भोजन व्यवस्था एवं रहने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि हैलीपैड़ में जो भी सुधारीकरण का कार्य किया जाना है उसे भी समय से पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही पुलिस अधीक्षक को मंदिर परिसर एवं पैदल मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी उचित प्रबंधन करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, तहसीलदार प्रदीप नेगी, सहायक अभियंता लोनिवि अरविंद सतवारिया, जिला शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौहान, मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी, विक्रम सिंह नेगी, मोहित मल्ली सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, गर्मी का असर बढ़ा; पहाड़ों में 20 से 22 मई तक येलो अलर्ट

3048 की ऊंचाई पर क्रौंच पर्वत के ऊपर बना यह मंदिर भगवान कार्तिक की आराधना के लिये समर्पित है

रुद्रप्रयाग। कनकचौरी गांव के पास एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित, कार्तिक स्वामी मंदिर भगवान शिव के पुत्र भगवान कार्तिक को समर्पित सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है। क्रौंच पर्वत के ऊपर बना यह मंदिर भगवान कार्तिक की आराधना के लिये समर्पित है। कार्तिक स्वामी को भारत के कुछ हिस्सों में भगवान मुरुगा या भगवान मुरुगन के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर पहाड़ के ऊपर स्थित है। बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां एक स्वप्निल छवि चित्रित करती हैं।
जब बारिश होती है, तो माहौल अलौकिक हो जाता है। ऐसा लगता है कि मंदिर बादलों से उठ रहा है। कनकचौरी गांव से 3 किमी की चढ़ाई 80 सीढ़ियां चढ़कर खत्म होती है जो कि हजारों घंटियों से सजी शांत मंदिर तक जाती है. ऐसी मान्यता है कि यहां कार्तिक पूर्णिमा पर घंटी चढ़ाने से मनोकामना पूरी होती है। संध्या आरती या शाम की प्रार्थना यहां विशेष रूप से मंत्रमुग्ध कर देने वाली होती है। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर टोलिंग घंटियों और भजनों से गुंजायमान रहता है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News Uttarakhand Uttarakhand : क्रौंच पर्वत 3048 मीटर ऊंचाई ..कार्तिक स्वामी मंदिर में 108 बालमपुरी शंख पूजा की तैयारियां शुरू uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर

Related Stories

राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद शोक का माहौल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान बागेश्वर में प्रस्तावित ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह की डीपीआर पर चर्चा करते अधिकारी बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
बाटनागाड़ क्षेत्र में चल रहा 35 मीटर लंबे कॉजवे का निर्माण कार्य, जेसीबी और मजदूरों द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य फाइल नेम पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
देहरादून डीएम सविन बंसल की फाइल फोटो। देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का फाइल फोटो। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, देहरादून के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस

Mohan Chandra Joshi May 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद शोक का माहौल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद

  • सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान बागेश्वर में प्रस्तावित ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह की डीपीआर पर चर्चा करते अधिकारी बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • बागेश्वर

    बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन

  • बाटनागाड़ क्षेत्र में चल रहा 35 मीटर लंबे कॉजवे का निर्माण कार्य, जेसीबी और मजदूरों द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य फाइल नेम पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर

  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर

  • देहरादून डीएम सविन बंसल की फाइल फोटो। देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,112)
  • उधमसिंह नगर (1,265)
  • क्राइम (3,355)
  • खेल (350)
  • चंपावत (935)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (589)
  • देहरादून (10,550)
  • नैनीताल (6,225)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (981)
  • यात्रा (383)
  • राजनीति (390)
  • राष्ट्रीय (1,104)
  • रुद्रप्रयाग (690)
  • रोजगार (476)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (597)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,335)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक, कल सार्वजनिक अवकाश घोषित; स्कूल-दफ्तर बंद बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, 17.52 करोड़ की परियोजना पर सचिवालय में मंथन पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर पूर्णागिरि धाम मार्ग वर्षभर सुगम व सुरक्षित होगा, बाटनागाड़ में 35 मीटर कॉजवे का निर्माण तेज गति पर नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर नैनीताल: गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधी छह माह के लिए जिला बदर देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त देहरादून: एटीएस कॉलोनी में दहशत फैलाने वाले बिल्डर पर डीएम का बड़ा एक्शन, जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्त