उत्तराखंड- (हादसा) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी ,दो की मौत एक गंभीर
वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग थे सवार
Dehradun News: उत्तराखंड में लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का सबब बन गई हैं आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रदेशभर से हर रोज दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं।
वहीं सुबह सुबह चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर मौत हो गई। यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। यूटिलिटी खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। जिनमें दो की मौके पर मौत हो गई।
ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया गया। मृतकों में पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह 48 साल निवासी मैलोत क्वानू चकराता और मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह 27 साल निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 साल के रूप में हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




दतिया धाम: मां बगलामुखी महायज्ञ में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब