यूएस नगर News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत , परिजनों में कोहराम
पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजें ,घटना से गांव में मातम
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत सितारगंज से दुखद हादसे की खबर सामने आई है
यहां शुक्रवार की दोपहर एक बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। हादसे में बाईक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। जवान बेटों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर निवासी राजू सिंह पुत्र चरण सिंह, ग्राम बिरिया भूड़ निवासी अंग्रेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, गुरनाम सिंह के साथ बाइक से बहेड़ी जा रहे थे। किच्छा रोड आरके ढाबा के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। युवकों के परिवार में मातम पसर गया है।
- दोनों आपस में थे दोस्त
परिजनों के मुताबिक राजू और अंग्रेज सिंह आपस में दोस्त थे। अंग्रेज सिंह का आर्मी में सिलेक्शन भी हो गया था। अंग्रेज अपने पीछे मासूम बच्चे और पत्नी को छोड़ गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


