Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • क्राइम
  • यूपी: माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा , प्रयागराज हत्याकांड पर सीएम योगी की दो टूक , Video
  • उत्तरप्रदेश
  • क्राइम

यूपी: माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा , प्रयागराज हत्याकांड पर सीएम योगी की दो टूक , Video

Uttarpradesh News , Uttarpradesh Breaking News
Mohan Chandra Joshi February 25, 2023
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ। प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड पर दुख व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार माफिया तत्वों को मिट्टी में मिला देगी। विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा से पहले सीएम योगी ने सदन को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में किसी भी माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा और उनकी सरकार माफिया को मिट्टी में मिला देगी। अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। प्रयागराज की घटना अफसोसजनक है मगर जिन लोगों ने इसे अंजाम दिया है, उसका परिणाम उन्हें जल्द मिल जाएगा। इसमें किसी को तनिक भी संदेह नहीं करना चाहिए।

प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा “आखिर ये अपराधी पाले किसके द्वारा गए हैं। जिस माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, क्या ये सच नहीं है कि सपा ने उसे सांसद बनाया था। आप सारे अपराधियों को पालेंगे, उनका माल्यार्पण करेंगे, उसके बाद तमाशा बनाते हैं आप लोग। उन्हें गले का हार बनाएंगे फिर दोषारोपण करेंगे।”

माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बगैर सीएम योगी ने कहा कि वह सपा के द्वारा पोषित माफिया है और उसकी कमर तोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया है। इस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे। जितने माफिया हैं उन्हें मिट्टी मिलाने का काम करेंगे। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा “आपको बहाना चाहिए था। ये पेशेवर माफिया और अपराधियों के सरपरस्त हैं और ये लगातार यही करते रहे हैं। इनके रग-रग में अपराध भरा रहा है। अपराध के अलावा कुछ सीखा नहीं है। पूरा प्रदेश इस बात को जानता है। आज सफाई देने आए हैं। ”

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस माफिया ने गुरुवार को ये कृत्य किया है वह माफिया इस वक्त यूपी से बाहर है। वह सपा के सहयोग से ही बार-बार एमपी और एमएलए बना है। 1996 में इलाहाबाद वेस्ट से वह माफिया सपा के सहयोग से एमएलए बना था। 2004 में वह इन्हीं लोगों के सहयोग से एमपी बना था। 2009 में उसे सांसद बनाने का भी काम इन्हीं लोगों ने किया था। ये लोग चोरी और सीनाजोरी का काम कर रहे हैं। माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार पूरी ताकत से करेगी। चोरी और सीनाजोरी नहीं चल सकता।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे… pic.twitter.com/GgrXXRa5li

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 25, 2023

इसे भी पढ़िए—


विधायक राजू पाल हत्याकांड का एकमात्र गवाह था उमेश पाल , सरेआम बम और गोलियों से भूना

प्रयागराज में शुक्रवार की शाम उमेश पाल की सरेआम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हत्याकांड का सीधा आरोप जेल में बंद बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद पर
लगा है। हत्याकांड के बाद अतीक के दो बेटों को पुलिस ने उठा भी लिया है।

आखिर कौन है उमेश पाल?
दरअसल, इस हत्याकांड की जड़ को समझने के लिए 19 साल पहले 2004 में शुरू हुई उस कहानी को समझना जरूरी है। तब राजू पाल ने पूर्व सांसद अतीक अहमद की सत्ता को शहर पश्चिमी में राजू पाल ने चुनौती दी थी। अतीक अहमद के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई शहर पश्चिमी विधानसभा सीट पर नवंबर 2004 में हुए उपचुनाव में राजू पाल ने अतीक के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को हराकर विधायकी तो जीत ली लेकिन ऐसी अदावत छिड़ी कि राजू पाल को जान गंवाकर उसकी कीमत चुकानी पड़ी। 25 जनवरी 2005 को धूमनगंज में चारों तरफ से घेरकर राजू पाल को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। इस हमले में संदीप यादव और देवीलाल भी मारे गए। पुलिस, सीबीसीआईडी और फिर आखिर में सीबीआई ने जांच की। सीबीआई ने पूर्व सांसद अतीक, उनके भाई अशरफ समेत दस के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अतीक अहमदाबाद जेल तो अशरफ बरेली जेल में बंद हैं। दोनों पर धूमनगंज में दोहरे हत्याकांड समेत कई संगीन मामले हैं

यह भी पढ़ें 👉  Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

मरते दम तक निभाई दोस्ती

पूर्व विधायक राजूपाल की हत्या के बाद उमेश एकमात्र ऐसा गवाह था जो अकेले ही अतीक के खिलाफ मोर्चा संभाले था। राजूपाल हत्याकांड से जुड़े गवाह बैकफुट पर आ गए थे। उनकी पत्नी पूजा पाल ने भी सत्ता बदल दी लेकिन उमेश नहीं डरा। 2005 से लेकर 2023 तक उमेश अकेले ही अतीक अहमद से मोर्चा ले रहा था। उमेश ने मरते दम तक राजू पाल से दोस्ती निभाई। 18 साल बाद 24 फरवरी 2023 को राजूपाल की तरह उमेश पाल को सरेआम गोलियों से भून दिया गया। यह वारदात तब हुई जब उसके अपहरण केस में अतीक के खिलाफ तेजी से बहस चल रही थी। छह हफ्तों में फैसला आने वाला था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand Morning post.com video प्रयागराज हत्याकांड पर सीएम योगी की दो टूक यूपी: माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा योगी आदित्यनाथ

Related Stories

IMG_20260904_181431 Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: घर का नौकर निकला कातिल, कारोबारी की पत्नी की हत्या का चंद घंटों में खुलासा

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
Dehradun Crime Scene: डालनवाला में कारोबारी की पत्नी की हत्या Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Rishikesh Crime: नाबालिग को शराब पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 4, 2026
हल्द्वानी में फर्जी पैरा कमांडो मेजर बनकर Instagram पर फोटो डालने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: फौजी वर्दी, फर्जी Army ID और AI से मॉर्फ्ड फोटो… Instagram पर ‘पैरा कमांडो मेजर’ बना युवक दबोचा

Mohan Chandra Joshi September 2, 2026
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Rishikesh News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 1, 2026
भवाली पुलिस द्वारा चोरी के 12 तोला स्वर्ण आभूषण बरामद Nainital Crime: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 12 तोला सोना बरामद; 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 12 तोला सोना बरामद; 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच 5 सितंबर को अल्मोड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • मौसम

    Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • चंपावत में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद होने की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • चमोली में भालू के हमले में मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच नैनीताल में बंद स्कूल का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

  • देहरादून में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (633)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,388)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,501)
  • खेल (365)
  • चंपावत (996)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (726)
  • देहरादून (11,190)
  • नैनीताल (6,506)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,188)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Almora News: भारी बारिश की आशंका, 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Champawat News: भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को जिलेभर के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Chamoli News: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत, परिवार में मचा कोहराम Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कल स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत Dehradun News: सीएम धामी ने देखी ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा से हुए अभिभूत