ऊधम सिंह नगर: SSP ने किया चार सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखिए
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने चार पुलिस उपाधीक्षकों को स्थानांतरित कर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जिले के अलग-अलग सर्किल और शाखाओं में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
स्थानांतरण सूची-
भूपेंद्र सिंह धोनी – क्षेत्राधिकारी, पंतनगर
वैभव सैनी – क्षेत्राधिकारी, बाजपुर
दीपक कुमार – क्षेत्राधिकारी, काशीपुर
अन्न राम आर्या – क्षेत्राधिकारी, पुलिस लाइन रुद्रपुर; साथ ही पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन और पर्यवेक्षण अधिकारी, एसओजी, ऊधम सिंह नगर

इन बदलावों के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था को और भी सशक्त बनाने की कोशिश की गई है, ताकि कानून व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


