उधम सिंह नगर: डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर ,दो लोगों की मौत ,दो घायल
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां गदरपुर में डंपर की टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरेली जिले के भोजीपुरा के ग्राम मनेरा निवासी टीटू यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह लोनिवि के अधीन कार्य करते हैं।
सुबह तड़के करीब चार बजे उसका ड्राइवर सरनाम पिकअप लेकर रुद्रपुर से गदरपुर की ओर जा रहा था। ग्राम सूरजपुर से कुछ आगे जाने पर एक्सिस बैंक के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने पिकअप को टक्कर मार दी। पिकअप उछलकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे में वाहन सवार ग्राम मनेरा भोजीपुरा निवासी लाल सिंह (26) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश कुमार (26) पुत्र रामपाल को जिला अस्पताल रुद्रपुर ले जाया गया, इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पिकअप चालक सरनाम सिंह, दिगंबर मामूली घायल हैं। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि डंपर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


