दुखद : उत्तराखंड का एक और जवान देश के लिए शहीद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख , गांव में शोक की लहर
चंपावत। उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आ रही है। देवभूमि का एक और लाल शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि चंपावत निवासी सूबेदार मेजर की जम्मू में श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस हादसे में घायल हुए सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल ने कुछ दिन पहले ही परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की थी। उन्होंने कहा था मैं ठीक हूं। यह सुनकर परिजनों की चिंता दूर हुई थी। लेकिन मंगलवार सुबह परिजनों पर खबर सुनते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इधर इस दुखद समाचार पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल (50) बीते दिनों पहलगाम में हुए बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। इसके साथ ही उनके और साथी भी घायल हुए थे। सूबेदार मेजर चम्याल के दो बेटे और दो बेटी हैं। सभी पढ़ाई कर रहे हैं। अब बस हादसे में घायल हुए सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल के निधन की खबर आई है। मंगलवार सुबह परिजनों पर खबर सुनते ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय उनकी बस बीती 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी। हादसे में 30 जवान जख्मी हो गए थे। इन्हीं घायल जवानों में नंदन सिंह चम्याल भी थे। सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में उन्हें चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल चम्याल का श्रीनगर में इलाज चल रहा था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में घायल हुए देवीधुरा (चम्पावत) निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल जी का उपचार के दौरान निधन होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि !

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


