Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- सीएम धामी ने राज्य में विकास और रोजगार बढ़ाने को लेकर हाईलेवल मीटिंग में दिए यह अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- सीएम धामी ने राज्य में विकास और रोजगार बढ़ाने को लेकर हाईलेवल मीटिंग में दिए यह अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 11, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतरें, इसके लिए तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में और सरलीकरण की जरूरत है, तो इसके लिए प्रस्ताव लाये जाएं। राज्य में जिन निवेश प्रस्तावों से अधिक रोजगार सृजन हो सकता है और राज्य की परिस्थितियों के हिसाब से जो प्रस्ताव अधिक अनुकूल हैं, उनको शीर्ष प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए हवाई कनेक्टिविटी को और विस्तार देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की दिशा में राज्य स्तर से की जाने वाली समस्त कार्यवाही शीघ्र की जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पिथौरागढ़ के नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा संचालित करने के लिए की जा रही कार्यवाही में तेजी लाई जाए। इन सभी गतिविधियों में फास्ट ट्रेक मोड में कार्य किया जाए। राज्य में रोपवे निर्माण से संबधित कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य किये जाएं। राज्य में गढ़वाल मंडल और कुमांऊ मण्डल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत दोनों मण्डलों में कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए भी तेजी से कार्य किये जाएं। मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के तहत प्रथम चरण में चयनित मंदिरों के लिए मास्टर प्लान के आधार पर कार्यों में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 28 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में होने वाले 06वें विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन की सभी तैयारियां समय पर सुव्यवस्थित तरीके से की जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह बड़ा आयोजन होना है। अनेक देशों से आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञ इस आयोजन में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखण्ड को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान बनाने का राज्य के पास अच्छा अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

मुख्यमंत्री ने आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, युगल किशोर पंत, सी. रविशंकर, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महानिदेशक यू कॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, अपर सचिव जे.सी काण्डपाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- सीएम धामी ने राज्य में विकास और रोजगार बढ़ाने को लेकर हाईलेवल मीटिंग में दिए यह अहम निर्देश मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
ऋषिकुल को आयुर्वेद योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून बार एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान और जर्मनी में रोजगार एवं कौशल प्रशिक्षण का अवसर Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका, युवाओं को ₹2.5 लाख तक वेतन

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव

  • ऋषिकुल को आयुर्वेद योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश

  • देहरादून बार एसोसिएशन के प्रस्तावित प्रोफेशनल ऑफिस भवन की योजना Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,478)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,230)
  • नैनीताल (6,531)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,199)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,378)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश Uttarakhand News: ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का प्रमुख केंद्र, सीएम धामी ने दिए निर्देश Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश