नैनीताल- सीडीओ के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले यह अधिकारी , वेतन रोकने के आदेश
भीमताल/नैनीताल। – मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी ने भीमताल स्थित विकास भवन में कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता लद्यु सिचाई, तथा प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी बिना बताये कार्यालय से नदारद पाये गये।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 तिवारी ने कार्यालय से अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिये।

मुुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान विकास भवन कार्यालयों के दर्जनों कर्मचारी भी अनुपस्थित पाये गये। जिसे गम्भीरता से लेते हुये डा0 तिवारी ने अनुपस्थित कर्मचारियो को चेतावनी जारी की। उन्होने कहा शासकीय कार्मिकों की शासकीय कार्य निष्पादन के समय मे अपनाई जा रही यह कार्य संस्कृति अत्यन्त ही खेदजनक है, जिसे अपेक्षित सुधार की आवश्यकता है। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने कार्यालय में दैनिक रूप से स्वयं यथासमय कार्मिकों की उपस्थिति की समीक्षा सुनिश्चित करते हुये कार्यालय में अनुशासन एवं कार्यप्रबन्धन को सुदृढ करना सुनिश्चित करें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


