Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लालकुआं (हॉट सीट): कांटे की टक्कर में सियासी समीकरण भी उलझे , पढ़िए क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

लालकुआं (हॉट सीट): कांटे की टक्कर में सियासी समीकरण भी उलझे , पढ़िए क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक

Mohan Chandra Joshi February 21, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार , किसका पलड़ा भारी राजनीतिक विश्लेषक भी असमंजस में

लालकुआं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान हो चुका है ,राज्य के दिग्गजों समेत सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आगामी 10 मार्च को होना है। इसी क्रम में हॉट सीट लालकुआं में भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व सीएम हरीश रावत मैदान में है ,1 लाख 20 हजार 551 मतदाताओं वाली इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत और भाजपा के डॉ मोहन सिंह बिष्ट समेत कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

लालकुआं विधानसभा के भौगोलिक परिदृश्य पर नजर डालें तो इस विधानसभा का अधिकांश क्षेत्र ग्रामीण है। लालकुआं विधानसभा सीट में 1 लाख 20 हजार 551 मतदाताओं में से कुल 86 हजार 877 मतदाताओं ने मतदान किया है
जिनमें बिंदुखत्ता क्षेत्र में 33 हजार 486 मतदाताओं में 26 हजार 7 वोटरों ने मतदान किया है वहीं लालकुआं क्षेत्र से 17 हजार 543 मतदाताओं में से 10 हजार 343 वोट पड़े हैं। जबकि बरेली रोड़ 45 हजार 765 मतों में से 32 हजार 809 वोट पड़े हैं जबकि गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र में 23 हजार 757 मतों में 17 हजार 678 वोट पड़े हैं।
इन विभिन्न क्षेत्रों से मिल रहे ताजा फीडबैक पर नजर डालें तो बिंदुखत्ता क्षेत्र में जहां कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा बढ़त बनाए जाने की संभावना है वहीं लालकुआं क्षेत्र में कांटे की टक्कर की संभावना है।
इधर बरेली रोड पर नजर डालें तो यहां भाजपा के बढ़त बनाए जाने की संभावना है वहीं गौलापार -चोरगलिया में भी बीजेपी के बढ़त बनाए जाने के आसार नजर आ रहे हैं।

इस लिहाज से देखें तो कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत और भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के बीच कांटे का मुकाबला होने के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो जीत हार का फैसला भी मामूली अंतर से होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

इधर कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरीं संध्या डालाकोटी और भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में कूदे पवन चौहान दोनों ही प्रत्याशी अंत तक चुनाव मैदान में डटे रहे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पवन चौहान ने जहां सीधे भाजपा के मतदाताओं में सेंधमारी की वही संध्या डालाकोटी कांग्रेस के साथ ही कुछ क्षेत्रों में भाजपा को भी नुकसान पहुंचा रही है दोनों ही निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस और बीजेपी के कितने समीकरण बिगाड़ते हैं यह तो समय के गर्भ में है फिलहाल इस सीट पर मुकाबला रोचक होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

चुनावी प्रचार अभियान पर नजर डालें तो कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को भाजपा के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट विधानसभा के लगभग सभी क्षेत्रों में कड़ी चुनौती देते हुए नजर आए। प्रचार अभियान के दौरान बिंदुखत्ता व लालकुआं से लेकर बरेली रोड हो या गौलापार- चोरगलिया सभी क्षेत्रों में बीजेपी प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट से हरीश रावत को कड़ी चुनौती मिली। इस बात को स्वयं हरीश रावत भी मीडिया के समक्ष दिए एक बयान में कह चुके हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी 10 मार्च को मतदाताओं का क्या फैसला होता है फिलहाल चाय की दुकान से लेकर गांव गलियारे में राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा आम जनता भी गुणा भाग में जुटी हुई है लेकिन मजेदार बात यह है कि राजनीतिक विशेषज्ञ भी इस सीट पर जनता का फैसला क्या होगा उलझ कर रह गए हैं जिसकी मुख्य वजह एक तरफ जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री चेहरा हरीश रावत हैं वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की जनता में गहरी पैठ रखने वाले बीजेपी प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट मैदान में है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्षेत्र की जनता किसे सरताज बनाती है इसका फैसला आगामी 10 मार्च को ही हो सकेगा।

  • अब दोनों ही दलों के समर्थक भी मान रहे कड़ी टक्कर
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- बदलती तकनीक के साथ ‘फ्यूचर रेडी’ बनें

लालकुआं। मतदान के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के समर्थक जहां अपनी अपनी भारी जीत को लेकर प्रबल दावा कर रहे थे अब विधानसभा के विभिन्न बूथों से मिल रहे फीडबैक के बाद कड़ी टक्कर मान रहे हैं।
बहरहाल तमाम गुणा भाग लगाकर कड़ी टक्कर तो मान रहे हैं तथा साथ ही अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा भी कर रहे हैं।

  • बिंदुखत्ता की भूमिका निर्णायक रहने की संभावना

लालकुआं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो जीत हार के फैसले में बिंदुखत्ता की भूमिका निर्णायक रह सकती है। यहां तकरीबन 26 हजार मतदान हुआ है। बिंदुखत्ता के लगभग 50% मतदाता साइलेंट बताए जा रहे हैं , इन मतदाताओं का रुझान किस ओर रहा राजनीतिक जानकर भी मतदाताओं का मन टटोलने में नाकाम रहे है। मतदाताओं की खामोशी ने फिलहाल राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी है।

  • सर्विस मतदाताओं की भूमिका भी हो सकती है निर्णायक

लालकुआं। कांटे के इस मुकाबले में जीत हार का फैसला जहां बहुत कम मतों के अंतर से होने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में सर्विस मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि इस सीट पर सर्विस मतदाताओं की संख्या 1077 है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड पढ़िए क्या कहते हैं राजनीतिक विश्लेषक लालकुआं लालकुआं (हॉट सीट): कांटे की टक्कर में सियासी समीकरण भी उलझे लालकुआं विधानसभा

Related Stories

चमोली पीपलकोटी THDC टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रेस्क्यू टीमें Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने मालिकाना हक की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री और डीएम का आभार जताया Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
हल्द्वानी में मोटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: तकनीकी शिक्षा को नई दिशा, 5-6 स्थानों पर बनेंगे शिक्षा हब; इंडस्ट्री से जुड़ेगा रोजगार

Mohan Chandra Joshi August 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चमोली पीपलकोटी THDC टनल हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रेस्क्यू टीमें Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू

  • उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और पिथौरागढ़ में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद

  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

  • दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने मालिकाना हक की प्रक्रिया आगे बढ़ने पर मुख्यमंत्री और डीएम का आभार जताया Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार

  • हल्द्वानी में मोटर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करती पुलिस टीम Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,115)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,469)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (442)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (694)
  • देहरादून (11,058)
  • नैनीताल (6,450)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,140)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू Chamoli Tunnel Accident: पीपलकोटी THDC टनल में हादसा, CM धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather: 14 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, नैनीताल समेत तीन जिलों में स्कूल बंद Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा Haldwani News: नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार Haldwani: दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे पूरा; ग्रामीणों ने CM-डीएम का जताया आभार Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: रात में मोटर चोरी, CCTV ने खोला राज; 2 मोटरों के साथ आरोपी गिरफ्तार