Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की देश- प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की देश- प्रदेश की खुशहाली की कामना

Mohan Chandra Joshi December 29, 2023
ख़बर शेयर करें -

आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है: सीएम धामी

मथुरा/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोवर्धन धाम में दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री धामी ने गुरु कृपा गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, विधायक पूरण प्रकाश, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व चेयरमैन खेमचंद्र शर्मा, महादेव शर्मा ने उनका गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई कार्य संस्कृति एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 23 वर्ष पूरे हो गए है। उत्तराखण्ड विकास की नई पटकथा लिख रहा है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दानघाटी मंदिर पहुंचे तथा गिरिराज महाराज के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा भी लगाई। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गिरिराज परिक्रमा के बाद ब्रज वसुंधरा पहुंचे। यहां उन्होंने कॉटेज में रात्रि प्रवास किया।

मुख्यमंत्री का गोवर्धन मथुरा में आयोजित सम्मान समारोह में किया गया सम्मान।

मुख्यमंत्री ने ब्रज की पावन भूमि पर स्वयं के सम्मान को बताया देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान।

मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में शुक्रवार को गुरू कृपा अतिथि गृह गोवर्धन मथुरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्रज भूमि और ब्रज के लोगों का आभार वक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे जो सम्मान मिला है यह सिर्फ उनका सम्मान नहीं है बल्कि ब्रज की भूमि पर यह सम्मान देवभूमि की सवा करोड़ जनता का सम्मान है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस

मुख्यंमत्री ने भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी और ब्रज के सभी संतों को नमन करते हुए कहा कि मथुरा ’भक्ति आंदोलन’ की विभिन्न धाराओं का संगम स्थल रहा है। आज इस भक्ति यज्ञ को भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। यही नहीं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में देश पहली बार गुलामी की मानसिकता से बाहर आया है। आज भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है, जिसके साक्षी हम सभी 22 जनवरी को बनेंगे। इस दिशा में प्रधानमंत्री शनिवार को अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तथा भव्य रेलवे स्टेशन के साथ ही अन्य कई योजनाओं का लोकार्पण करने वाले हैं। रामलला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे की कामना पूर्ण हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले न तो राम मंदिर बना पाते, न धारा 370 हटा पाते और न ही तीन तलाक हटा पाते। यह प्रधानमंत्री मोदी की ही क्षमता है जो बिना झुके, थके, व डिगे अपने कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ते ही रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से ही वे भी बिना थके, बिना डिगे उत्तराखण्ड की जनता की सेवा कर रहे हैं। उत्तराखंड में विगत ढाई वर्षों में अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो विगत 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाये थे। हमने एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया, प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की गई, वहीं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली बार कार्रवाई करने से हम पीछे नहीं हटे, इसके साथ ही हमने प्रदेश की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी प्रारंभ की। यही नहीं अब हम देवभूमि में समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तराखण्ड देवभूमि है, इस देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इस दिशा में कदम उठाये गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास और प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। देश में 2014 से 2019 का समय आवश्यकताओं को पूरा करने का था, जबकि 2019 से 2024 का समय आकांक्षाओं की पूर्ति करने का कालखंड है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 2024 से 2029 का समय भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। अपने इंग्लैंड व अन्य देशों के भ्रमण के दौरान उन्होंने देश के मान व सम्मान को स्वयं भी महसूस किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की ख्याति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है, हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि भारत की इस विकास यात्रा में हम भी सहभागी बनें। आज ’’प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’’ के तहत गरीबों को निःशुल्क राशन, ’’प्रधानमंत्री आवास योजना’’ के अंतर्गत गरीबों को पक्के मकान, ’’आयुष्मान भारत योजना’’ के तहत गरीबों को पांच लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज का लाभ तथा लाखों किसानों को ’’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’’ के माध्यम से सम्मान राशि सीधे बैंक खातों में मिल रही है यही नहीं ऐसी कई अन्य योजनाएं हैं, जिनका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मुख्य सचिव के बड़े निर्देश

उन्होंने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर तथा उज्जैन में महाकाललोक के भव्य कॉरिडोर के निर्माण, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण होना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्धन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भव्यता के साथ श्री केदारनाथ मंदिर क्षेत्र का भव्य पुनर्निर्माण, श्री बदरीनाथ का मास्टर प्लान के तहत निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री के हाल ही में 18 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश, पार्वती कुण्ड की यात्रा से भी उत्तराखण्ड की पहचान देश व दुनिया में बढ़ी है। इस वर्ष उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा में 56 लाख यात्री शामिल रहे। यह राज्य के धार्मिक पर्यटन के लिये निश्चित रूप से शुभ संकेत हैं।

इस अवसर पर विधायक गोवर्धन, मथुरा, मेघश्याम, प्रभारी भाजपा मथुरा, अशोक कटारिया, महानगर अध्यक्ष भाजपा घनश्याम लोदी, महानगर उपाध्यक्ष भाजपा श्याम सिंघल, अनेक जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर की देश- प्रदेश की खुशहाली की कामना

Related Stories

हल्द्वानी में टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
राशन कार्ड और खाद्यान्न वितरण की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सेवायोजन कार्यालय और दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण। Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
देहरादून में पत्रकार कल्याण कोष एवं पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी। Uttarakhand News: पत्रकार कल्याण पर बड़ा फैसला, नौ आश्रितों को ₹5-5 लाख सहायता, तीन वरिष्ठों को सम्मान पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पत्रकार कल्याण पर बड़ा फैसला, नौ आश्रितों को ₹5-5 लाख सहायता, तीन वरिष्ठों को सम्मान पेंशन

Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

  • उत्तराखंड में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

  • राशन कार्ड और खाद्यान्न वितरण की प्रतीकात्मक तस्वीर। Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि

  • देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

  • देहरादून में जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सेवायोजन कार्यालय और दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण। Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (453)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,862)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,444)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (677)
  • देहरादून (10,910)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,093)
  • यात्रा (408)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (711)
  • रोजगार (507)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (903)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand News: हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, टंकी की सफाई के दौरान जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश और आंधी की चेतावनी Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि Dehradun News: राशन कार्डधारक ध्यान दें, तीन माह के खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया शुरू; 31 जुलाई अंतिम तिथि Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश Dehradun News: जल जीवन मिशन पर डीएम सख्त, अधूरी पेयजल परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस Uttarakhand News: जापान में उत्तराखंड के युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, कौशल प्रशिक्षण पर बड़ा फोकस