नैनीताल – बकायेदार की कुर्क संपत्ति कल होगी नीलाम, इच्छुक बोली दाता को करना होगा यह काम
Nainital News – परगनाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट, नैनीताल के निर्देशानुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बकायेदार मुकेश जाटव पुत्र श्री राजाराम निवासी वार्ड नं. 01, भवाली जनपद नैनीताल द्वारा न्यायिक जिला न्यायालय नैनीताल से रूपये 39,04,924/- (उन्तालीस लाख चार हजार नौ सौ चौबीस रुपये) का बकाया देय है, जिसमें बकाया की अदायगी न किये जाने के कारण उनकी अचल सम्पत्ति/भूमि जिसको दिनांक 12.03.2025 अपराहन 02:00 बजे तहसील मुख्यालय नैनीताल में नायब तहसीलदार नैनीताल (नीलामी अधिकारी) द्वारा नीलाम किया जायेगा, जिस किसी सज्जन को बोली बोलनी हो तो यह दिनांक 12.03.2025 पूर्वाह्न 11:00 बजे तहसील मुख्यालय नैनीताल में उपस्थित होकर बोली बोल सकते है।
प्रत्येक बोली दाता को बॉली बोलने से पूर्व बतौर पेशगी राशि रु 10,000/-के पास जमा करना अनिवार्य होगा जो बाद नीलाम वापिस कर दिया जायेगा। नीलाम में सबसे ऊंची बोली कर्ता को उच्चतम बोली का 1/4 भाग तुरन्त तहसील नाजरात में जमा करना अनिवार्य होगा। नीलाम को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का अधिकार परगनाधिकारी/संयुक्त मजिस्ट्रेट, नैनीताल को होगा। सबसे ऊंची बोली कर्ता को नीलामी की तिथि के 15 दिन के अंदर अवशेष 3/4 भाग धनराशि को तहसील नाजरात में जमा करना अनिवार्य होगा अन्यथा पूर्व में 1/4 भाग धनराशि को सरकार के पक्ष में जब्त कर लिया जायेगा।
कुर्क अचल सम्पत्ति/भूमि का विवरणः-
ग्राम महरागांव, तहसील व जिला नैनीताल खतौनी फसली वर्ष- 1429-1434 खाता संख्या 296 मध्ये रकया 0.008 हैक्टेयर भूमि है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


