Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: दरी पर बैठा प्रशासन ,जन-जन की सरकार से वास्तव में जनता तक पहुँचा प्रशासन
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: दरी पर बैठा प्रशासन ,जन-जन की सरकार से वास्तव में जनता तक पहुँचा प्रशासन

Mohan Chandra Joshi December 20, 2025
ख़बर शेयर करें -

शिविर में ही बना दिव्यांग प्रमाण पत्र, जिलाधिकारी के निर्देश पर मिला तत्काल लाभ

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में जिलाधिकारी ने जमीन पर बैठकर किया ग्रामीणों से जनसंवाद

Champawat News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकासखंड लोहाघाट की न्याय पंचायत भुमलाई के अंतर्गत डिग्री कॉलेज मैदान, चौड़ीराय में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर दरी में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं, उन्हें स्वयं लिखकर दर्ज किया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का एक ही स्थान पर सीधा लाभ प्रदान किया गया।

इस दौरान लोहाघाट निवासी धीरू पुनेठा द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिविर में ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में शिविर स्थल पर ही श्री पुनेठा का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

इसके अतिरिक्त पंचेश्वर में आहत हुए स्व. लक्ष्मण चन्द पुत्र प्रकाश चन्द के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4 लाख की सहायता के अतिरिक्त ₹1 लाख की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

शिविर के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ग्रामीणों की तरह जमीन पर बैठकर एक-एक कर सभी की समस्याएँ सुनीं तथा उन्हें अपनी डायरी में दर्ज किया। इस दौरान उन्हें लगभग 50 प्रार्थना पत्रों के माध्यम से 500 से अधिक शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से पेयजल, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी, मानव-वन्यजीव संघर्ष, राशन कार्ड तथा सड़क से संबंधित समस्याएँ में अधिकतम का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारित किया।

शिविर में श्रम विभाग से 15, चिकित्सा विभाग से 60, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16, ऊर्जा विभाग द्वारा 01, सहकारिता विभाग द्वारा 06, पशुपालन विभाग से 38, राजस्व विभाग द्वारा 07, समाज कल्याण विभाग द्वारा 01, कृषि द्वारा 37, आयुष विभाग द्वारा 73, होमियोपैथी द्वारा 80, डेयरी विभाग द्वारा 75, खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा 09 सहित 23 से अधिक विभागों द्वारा लोगों को अपनी सेवाएँ प्रदान की गईं। साथ ही 45 लोगों को आधार कार्ड एवं यूसीसी पंजीकरण की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

इस दौरान ग्राम पंचायत चौड़ीराय के प्रधान भैरव राय ने सामाजिक चेतना एवं जनभागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम पंचायत की बैठक में वैवाहिक आयोजनों में अनावश्यक खर्च कम करने का प्रस्ताव पारित कराने की घोषणा की।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों से प्राप्त सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत चौड़ीराय के निर्णय को सामाजिक चेतना का दीप बताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने भी लोगों से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखें।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, प्रदेश महामंत्री निर्मल महरा, राजू गणकोटी, सुभाष बगोली, सतीश पांडे, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी नीतू डागर, खंड विकास अधिकारी कविंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
उत्तराखंड के देहरादून में बारिश और घने बादलों का दृश्य Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,692)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,535)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,582)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश