हल्द्वानी – बेतालघाट वाहन दुर्घटना में घायलों का एडीएम ने जाना हाल
Haldwani News: बीते सोमवार देर रात करीब 11:20 बजे बेतालघाट के समीप मल्ला गांव ऊंचाकोट मोटर मार्ग में पिकअप वाहन संख्या यू के 04सीसी- 0495 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में चालक समेत कुल 10 लोग सवार थे। जिसमें से वाहन चालक बेतालघाट निवासी जबकि अन्य सभी नेपाल मूल के थे। घटना में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया जबकि 08 लोगों की मौत हो चुकी है।
मंगलवार को सुबह 11 बजे एडीएम शिव चरण द्विवेदी घायलों का हाल चाल जानने एसटीएच पहुंचे। जहां डाक्टरों ने बताया कि दोनों घायल मूल रूप से नेपाल के रहने वाले हैं जिसमें दशरथ आयु 26 के सिर में और कमर में चोट आई है। दूसरी घायल लाली आयु 32 के हाथ और रीढ़ की हड्डी में चोट है। दोनों की स्थिति समान्य है तथा दोनों घायलों का न्यूरो सर्जरी के जे बी वार्ड में इलाज चल रहा है। एडीएम ने घायलों को बेहतर उपचार देने के साथ ही कहा की आवश्यकतानुसार घायलों के बेहतर ईलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


