#RuralRoads

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 610 बसावटों को सड़क संपर्क से जोड़ने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों को जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।... Read More
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत उत्तराखंड में तीन चरणों में 21,915 किमी लंबी 2,826 सड़कों का निर्माण पूरा किया गया है, जिससे 1,860 गांव लाभान्वित हुए हैं। पीएमजीएसवाई के चौथे चरण के प्रथम चक्र में 309 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 184 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1,228.20 किमी और लागत ₹1,707 करोड़ है। चौथे चरण में प्रदेश के सभी 13 जिलों में कुल 1,479 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव है, जिनकी कुल लंबाई 9,344 किमी बताई गई है।... Read More
उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने ₹42 करोड़ की स्वीकृति दी है। इससे विभिन्न जनपदों में कई योजनाओं को लाभ मिलेगा।... Read More