#HaryanaYouth

देहरादून में हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर तीन दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव साझा किए। युवाओं ने राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से उत्तराखण्ड की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों और विकास कार्यों के अनुभव सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर डिजिटल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाने का आह्वान किया।... Read More