उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन की वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका संवर्धन और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने अधिकारियों से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। मिशन की वर्तमान परिप्रेक्ष्य योजना के क्रियान्वयन के लिए ₹559.16 करोड़ की वित्तीय आवश्यकता का आकलन किया गया है।... Read More
#ForestDepartment
पौड़ी गढ़वाल जिले के खिर्सू विकासखंड के बछेली ग्रामसभा के तरुली क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2026 को घास काटने गई बीना देवी (50 वर्ष) की गुलदार के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पौड़ी-श्रीनगर राजमार्ग जाम कर गुलदार को पकड़ने और मुआवजे की मांग की। वन विभाग ने कैमरा ट्रैप, ड्रोन और गश्ती दल के माध्यम से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने गुलदार को पकड़ने, आवश्यकता पड़ने पर ट्रैंकुलाइज करने और निर्धारित शर्तों के तहत अंतिम विकल्प के रूप में मारने की अनुमति दी है। आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों तक प्रभावी रहेगा।... Read More
उत्तराखंड शासन ने लंबे इंतजार के बाद वन विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही वन मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्वों का भी पुनर्गठन किया गया है। नई तैनातियों को विभागीय कार्यकुशलता, वन संरक्षण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।... Read More
बागेश्वर के धर्मघर रेंज अंतर्गत बांझीरौटी गांव में महिला की मौत के मामले में वन विभाग और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की ओर से तेंदुए के हमले की आशंका जताई गई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शरीर पर हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।... Read More
बिंदुखत्ता के टर्फ कार्यालय में अत्यंत विषैले करैत के निकलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ ने बरसात के मौसम में लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की।... Read More
उत्तराखंड वन विभाग के नए प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) के रूप में वरिष्ठ IFS अधिकारी कपिल लाल की नियुक्ति हुई है। आरके मिश्र के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें विभाग की कमान सौंपी गई है। उनका कार्यकाल वर्ष 2031 तक रहेगा।... Read More
पौड़ी गढ़वाल के बणासी तल्ली गांव में घास काटने गई महिला गुलदार का शिकार बन गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है, जबकि वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।... Read More
घास लेने गई 55 वर्षीय महिला अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद सामने आया ऐसा मंजर जिसने पूरे गांव को दहला दिया। घटना के बाद वन विभाग ने आदमखोर गुलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।... Read More



Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 11 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पहाड़-मैदान का तापमान
Haldwani News: भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार, हल्द्वानी-कालाढूंगी-लालकुआं से कौन-कौन मैदान में?
Dehradun News: छह साल की मासूम से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा
Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया