#DoubleMurder

हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के शक में अमन ने पहले पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी बहन रूपा पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल रूपा को हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।... Read More
रुड़की के दोहरे हत्याकांड ने पारिवारिक विवाद और आपसी अविश्वास के गंभीर परिणाम को उजागर किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बहनों के चरित्र पर शक और पारिवारिक विवाद को हत्या की प्रमुख वजहों में शामिल किया गया है, जबकि संपत्ति विवाद के पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात से पहले दोनों बहनों की निगरानी की थी, जिससे हत्या की पूर्व योजना होने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार समेत महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।... Read More
रुड़की में एक ही परिवार की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीमों को फरार आरोपी की तलाश में लगाया गया है। घायल जीजा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।... Read More
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए इसे मंदिर की गद्दी के उत्तराधिकार को लेकर रची गई सुनियोजित साजिश बताया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और फावड़े बरामद किए हैं, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।... Read More
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र स्थित फूलगढ़ गांव के शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर शव परिसर में दबाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान सेवागिरी और उत्तम गिरी के रूप में हुई है। पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जांच कर रहे हैं तथा हत्या के कारण और आरोपियों की तलाश में कई पहलुओं पर पड़ताल जारी है।... Read More