Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार

रुड़की में एक ही परिवार की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीमों को फरार आरोपी की तलाश में लगाया गया है। घायल जीजा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
रुड़की में दो बहनों की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी और कर्मचारी।

ख़बर शेयर करें -

पारिवारिक विवाद में वारदात की आशंका, दोनों बहनों की मौत के बाद आरोपी भाई की तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार , 25 अगस्त 2026: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी दो बहनों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि दूसरी बहन के पति को भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
पहली बहन को रास्ते में रोककर मारी गोली
घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी विक्की पहले प्रीत विहार में रह रही अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के यहां पहुंचा। इसके बाद करीब 7:20 बजे वह घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड से ई-रिक्शा में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से संगीता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर की ओर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थी।
दरवाजा खुलते ही दूसरी बहन पर फायरिंग, पति को भी मारी गोली
आरोपी के घर पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, उसने उस पर भी गोली चला दी। गोली लगने से पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
एक ही शाम में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस दोनों घटनास्थलों पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर दोनों बहनों को मृत घोषित किया
पुलिस ने दोनों बहनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल संदीप का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार उसकी हालत को लेकर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने रात करीब आठ बजे पहले गणेशपुर निवासी शकुंतला को गोली मारी। इसके करीब 15 मिनट बाद वह आजादनगर पहुंचा और दूसरी बहन पुष्पा तथा उसके पति पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि पुष्पा का पति घायल हुआ है।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थलों का किया निरीक्षण
दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव और सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने घटनास्थलों से जरूरी साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से जानकारी ली।
पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला
एसपी ग्रामीण के मुताबिक शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि आरोपी ने किस वजह से अपनी दोनों बहनों को निशाना बनाया और विवाद की वास्तविक प्रकृति क्या थी, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपी की तलाश तेज
वारदात के बाद फरार आरोपी विक्की की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते और घटना के बाद उसकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और परिवार के लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
एक ही परिवार की दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या और एक व्यक्ति के घायल होने की इस वारदात से रुड़की क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी वजह और वारदात के पीछे की वास्तविक कहानी स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BreakingNews #DoubleMurder #HaridwarCrime #RoorkeeCrime #UttarakhadNews #UttarakhandCrime

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संविधान दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते हुए। Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
देहरादून के कालसी में बोलेरो खाई में गिरने के बाद SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
हल्द्वानी में सोने के जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
haldwani-cdo-saras-mela-family-shopping.jpg Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संविधान दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते हुए। Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

  • देहरादून के कालसी में बोलेरो खाई में गिरने के बाद SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

  • हल्द्वानी में सोने के जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,261)
  • उधमसिंह नगर (1,375)
  • क्राइम (3,626)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (791)
  • देहरादून (11,588)
  • नैनीताल (6,726)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार