Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए इसे मंदिर की गद्दी के उत्तराधिकार को लेकर रची गई सुनियोजित साजिश बताया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और फावड़े बरामद किए हैं, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
हरिद्वार के शिव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा करते एसएसपी नवनीत सिंह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

शिव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा करते एसएसपी नवनीत सिंह, तीन आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

गद्दी के उत्तराधिकार को लेकर रची गई थी खौफनाक साजिश
CCTV बंद कर पाठल से दो साधुओं की हत्या, शव दफनाकर मिटाने की कोशिश की गई थी पहचान

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की नृशंस हत्या के सनसनीखेज मामले का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया है कि मंदिर की गद्दी (उत्तराधिकार) को लेकर चल रहे विवाद ने इस दोहरे हत्याकांड को जन्म दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथा आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार पाठल (गन्ना काटने वाला हथियार) और शवों को दफनाने में प्रयुक्त दो फावड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि दो दिन पहले शिवगढ़ गांव स्थित मंदिर परिसर से जमीन में दबे दो शव बरामद हुए थे। मृतकों की पहचान पारस गिरी और सेवा गिरी, निवासी शुक्रताल, भोपा (मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई थी। मंदिर परिसर में दो साधुओं के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ लगातार की गई छानबीन के बाद काठा पीर के जंगल से तीन आरोपियों अंकुर उर्फ अखिल गिरी, आशु सैनी और राममिलन को गिरफ्तार कर लिया गया।
गद्दी के उत्तराधिकारी को लेकर रची गई हत्या की साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात पारस गिरी ने सेवा गिरी को पगड़ी पहनाकर मंदिर की गद्दी का उत्तराधिकारी घोषित किया था। इस फैसले से आरोपी बुरी तरह नाराज हो गए। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर दोनों साधुओं की हत्या की साजिश रची और रात में वारदात को अंजाम देने का फैसला किया।
पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले मंदिर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए, ताकि वारदात का कोई साक्ष्य रिकॉर्ड न हो सके। योजना के तहत सबसे पहले मंदिर के हॉल में सो रहे सेवा गिरी पर धारदार पाठल से हमला कर उनका गला रेत दिया गया। इसके बाद बाथरूम के पास मौजूद पारस गिरी पर भी उसी हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।
CCTV बंद कर पाठल से रेता गला, शवों को गड्ढे में दबाया
दोनों साधुओं की हत्या के बाद आरोपियों ने मंदिर परिसर के समीप जंगल में गड्ढा खोदा और दोनों शवों को उसमें दफना दिया, ताकि घटना का लंबे समय तक किसी को पता न चल सके। इसके बाद मंदिर के हॉल में फैले खून के निशानों को साफ किया गया और खून से सना गद्दा बाहर ले जाकर जला दिया गया, जिससे पुलिस को कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य न मिल सके।
जांच में यह भी सामने आया कि मंदिर में मौजूद सेवादार उत्तम झा ने आरोपियों को शव दफनाते हुए देख लिया था। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, उसका मोबाइल फोन और सिम कार्ड तोड़ दिया तथा घटना की जानकारी किसी को न देने और तत्काल वहां से दूर चले जाने की चेतावनी देकर फरार हो गए।
तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर उर्फ अखिल गिरी (42 वर्ष), चेला महेश गिरी, निवासी पथरेश्वर महादेव मंदिर शिवगढ़, थाना पथरी; आशु सैनी (37 वर्ष), निवासी इस्माईलपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार तथा राममिलन (38 वर्ष), मूल निवासी गोरसाडा, उत्तरकाशी, वर्तमान निवासी करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। मामले का चौथा आरोपी उत्तम गिरी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार पाठल और दो फावड़े बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मंदिर की गद्दी को लेकर चला विवाद इस दोहरे हत्याकांड का प्रमुख कारण सामने आया है। हालांकि, जांच अभी जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: # #CrimeNews #CrimeUpdate #DoubleMurder #HaridwarCrime #ShivMandir #Uttarakhand police #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी की पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
देहरादून के विकासनगर में महिला और युवक को गोली लगने की घटना का प्रतीकात्मक चित्र। Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
उत्तराखंड में संस्कृत आयोग गठन की तैयारी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा हटाने में जुटी प्रशासन और राहत एजेंसियों की टीम। Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित , रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित , रास्ता खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी

Mohan Chandra Joshi July 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के शिव मंदिर डबल मर्डर केस का खुलासा करते एसएसपी नवनीत सिंह, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सचिवालय में तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधार को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में पूर्व अपर सचिव आर.सी. लोहनी की पुस्तक ‘सेवा विधि’ का विमोचन करते हुए। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये

  • देहरादून के विकासनगर में महिला और युवक को गोली लगने की घटना का प्रतीकात्मक चित्र। Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (453)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,872)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,446)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,918)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,094)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार Haridwar Crime: शिव मंदिर में दो साधुओं की निर्मम हत्या का खुलासा, गद्दी विवाद बना वजह; तीन आरोपी गिरफ्तार Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन, बोले- सुशासन की नींव है नियमों की सही समझ Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये Uttarakhand: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 488 महिलाओं के खातों में पहुंचे 2.76 करोड़ रुपये Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका Dehradun Crime: महिला को गोली मार युवक ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत; प्रेम प्रसंग की आशंका