Champawat News: आपदा शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर डीएम का औचक निरीक्षण, 24×7 सतर्कता के निर्देश
डीएम मनीष कुमार ने कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर आपदा संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
बारिश, नदियों के जलस्तर और बंद सड़कों की स्थिति परखी, शिकायतों के फॉलोअप और समयबद्ध निस्तारण पर जोर
चंपावत, 5 सितंबर 2026: जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा शनिवार को जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (कंट्रोल रूम), चंपावत का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में वर्षा, प्रमुख नदियों के जलस्तर, अवरुद्ध मोटर मार्गों की अद्यतन स्थिति सहित पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी दैनिक शिकायतों तथा उनके निस्तारण की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों ने प्रतिदिन दर्ज होने वाली आपदा संबंधी सूचनाओं, जनसमस्याओं और उनके विभागीय प्रेषण की प्रक्रिया से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों के समाधान के बाद अनिवार्य रूप से फॉलोअप रिपोर्ट प्राप्त की जाए और अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण तत्काल संभव न हो, उनमें संबंधित विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई तथा अपेक्षित समय-सीमा का स्पष्ट विवरण दर्ज किया जाए, ताकि प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम के कार्मिकों को 24×7 पूर्ण सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या आपातकालीन सूचना के प्राप्त होते ही संबंधित उप जिलाधिकारियों, तहसील प्रशासन, विभागीय अधिकारियों एवं उच्चाधिकारियों को अविलंब सूचित किया जाए।
साथ ही उन्होंने दैनिक शिकायतों के नियमित अनुश्रवण, समयबद्ध निस्तारण और विभागीय प्रगति से उच्चाधिकारियों को निरंतर अवगत कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित आपदा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


