जिला प्रशासन चंपावत की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, घाट-पनार मार्ग पर वाहन के ऊपर बोल्डर गिरने से हुए हादसे में संदीप कुमार, निवासी टिमटा, तहसील गंगोलीहाट की मौत हुई, जबकि चार लोग घायल हुए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम लोहाघाट को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 15 दिन में विस्तृत जांच आख्या मांगी गई है। वहीं मृतक के परिजनों को आपदा राहत नीति के तहत ₹4 लाख की आर्थिक सहायता दी गई है।... Read More
#ChampawatAccident
चम्पावत के बनलेख में एनएच-09 पर कार के खाई में गिरने से 32 वर्षीय नरेंद्र राम की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कार चालक रोहित कुमार समेत जमन राम और हरि राम गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग और ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेकर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।... Read More
हल्द्वानी से नई कार खरीदकर घर लौट रहे परिवार की खुशियां चम्पावत में हुए दर्दनाक हादसे में मातम में बदल गईं। खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई, जिससे सीआरपीएफ जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।... Read More



Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
Haldwani Crime: निर्माणाधीन मकान में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, चार आरोपी गिरफ्तार
Nainital News: चीना पीक के जंगलों में लापता अर्णव की तलाश तेज, पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Haldwani Crime: युवक से आईफोन, नकदी और सोने की बाली लूटी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand News: CM धामी ने 9 नगर निकायों को दिए रजत जयंती पार्क, 36 करोड़ की योजनाओं की सौगात