#AntiCorruption

उत्तराखंड विजिलेंस ने कोटद्वार में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी भूपेश त्यागी को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारी पर लैंसडाउन स्थित एक होटल की फायर एनओसी जारी करने के एवज में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप है। शिकायत के बाद सतर्कता सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1064 पर संपर्क किया जा सकता है।... Read More
फाइनल रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक तत्कालीन दरोगा पर 3.50 लाख रुपये लेने और दूसरे पर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप है। एसपी देहात की जांच के बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।... Read More
हरिद्वार में देहरादून विजिलेंस की टीम ने रानीपुर कोतवाली में तैनात महिला एएसआई सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ने ट्रैप कार्रवाई की। मामला लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर कथित रिश्वत मांगने से जुड़ा है।... Read More
हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने बागेश्वर में बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की सोलर प्लांट से जुड़ी चार फाइलों के निस्तारण के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर विजिलेंस ने सत्यापन के बाद ट्रैप ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस के सख्त रुख का संदेश गया है। ... Read More