Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने बागेश्वर में बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता की सोलर प्लांट से जुड़ी चार फाइलों के निस्तारण के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर विजिलेंस ने सत्यापन के बाद ट्रैप ऑपरेशन चलाया। इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस के सख्त रुख का संदेश गया है।
Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
विजिलेंस कार्रवाई के दौरान रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार उरेडा के परियोजना अधिकारी।

40 हजार रुपये की रिश्वत मामले में विजिलेंस की गिरफ्त में उरेडा का परियोजना अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप टीम ने बागेश्वर में की कार्रवाई; सोलर प्लांट की चार फाइलों के निस्तारण के एवज में मांगी थी 40 हजार रुपये की रिश्वत, रंगे हाथ दबोचा गया परियोजना अधिकारी।

बागेश्वर, 24 जुलाई 2026। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने बागेश्वर में बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा (उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण) के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विभागीय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उरेडा कार्यालय में उसके सोलर प्लांटों से संबंधित संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबे समय से लंबित है। आरोप था कि परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल फाइलों को आगे बढ़ाने के एवज में प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
शिकायतकर्ता की चार फाइलें लंबित थीं, जिनके निस्तारण के लिए आरोपी अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के बजाय आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाना चाहता था। इसके बाद उसने विजिलेंस से संपर्क कर पूरी शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
पूर्व निर्धारित योजना के तहत शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने उरेडा कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल, निवासी राजनगर, पीरूमदारा, रामनगर (जनपद नैनीताल) को 40 हजार रुपये की रिश्वत सौंपी, ट्रैप टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
विजिलेंस की अपील:
यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है अथवा भ्रष्टाचार से संबंधित कोई शिकायत है, तो इसकी सूचना उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के टोल-फ्री हेल्पलाइन 1064 या 9456592300 (व्हाट्सएप/मोबाइल) पर दी जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है तथा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AntiCorruption #Bageshwar #BreakingNews #UREDA #Uttarakhand #Uttarakhand Vigilance #Vigilance

Related Stories

अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
देहरादून में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
उत्तराखंड में अगले तीन घंटे के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनते हुए। Uttarakhand News: जन समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, अफसरों को समयबद्ध समाधान के कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: जन समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, अफसरों को समयबद्ध समाधान के कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
विकास परियोजनाओं के लिए ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। (फाइल फोटो) Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार, ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार, ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: छह जिलों में आज भारी बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक मानसून रहेगा मेहरबान

Mohan Chandra Joshi July 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अभिनेता अमन वर्मा उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान से मुलाकात करते हुए Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार

  • विजिलेंस कार्रवाई के दौरान रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार उरेडा के परियोजना अधिकारी। Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार

  • देहरादून में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश

  • उत्तराखंड में अगले तीन घंटे के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनते हुए। Uttarakhand News: जन समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, अफसरों को समयबद्ध समाधान के कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: जन समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, अफसरों को समयबद्ध समाधान के कड़े निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,888)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,449)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,931)
  • नैनीताल (6,408)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (964)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,097)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार Dehradun: अभिनेता अमन वर्मा ने सराहा उत्तराखंड का फिल्म फ्रेंडली माहौल, बोले- जल्द शूटिंग पर करेंगे विचार Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार Uttarakhand News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश Uttarakhand: वन्यजीव पर्यटन से स्थानीय आर्थिकी बढ़ाने पर जोर, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को सीएम धामी के सख्त निर्देश Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी Uttarakhand Weather Alert: अगले तीन घंटे के लिए तात्कालिक येलो अलर्ट, तेज बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी Uttarakhand News: जन समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, अफसरों को समयबद्ध समाधान के कड़े निर्देश Uttarakhand News: जन समस्याओं पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, अफसरों को समयबद्ध समाधान के कड़े निर्देश