Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका होगी- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका होगी- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi August 3, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के दीक्षारम्भ समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दून विश्वविद्यालय परिसर में ओपन एयर थियेटर एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर “Changing Paradigms in Business and Technology” एवं “Innovative Management Practices” नामक पुस्तकों का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र छात्राओं की अहम भूमिका होगी। राज्य का भविष्य यहां के युवाओं के भविष्य पर निर्भर करता है। पढ़ाई के साथ युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार नौजवानों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दीक्षारंभ (सत्रारम्भ) समारोह में आए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा में प्रवेश के साथ ही जीवन में एक नए अध्याय की शुरूवात हुई है। जीवन में शिक्षा का महत्व प्राचीन काल से ही रहा है। उच्च शिक्षा में प्रवेश जीवन में ज्ञान के महत्व को इंगित करने का एक अभिनव क्षण है। यह पल आपकी स्मृतियों में जीवनभर ताजा बने रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सदियों से ही महान ऋषियों की कर्मस्थली रही है। जिन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में प्रचारित और प्रसारित किया। आज भी हमारे कई शैक्षणिक संस्थान न सिर्फ देश में अपितु वैश्विक स्तर पर अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दून विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवावस्था जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है, इसके बल पर आप लोग चुनौतियों को अवसर में परिवर्तित कर सकते हैं तथा अपनी सृजनशक्ति के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नित नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहयोग हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में कई कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जनता से संवाद स्थापित कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को पूर्ण करने हेतु निरंतर कार्य किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया

मुख्यमंत्री ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उत्तराखण्ड की लोक भाषाओं, बोलियों एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन एवं शोध के क्षेत्र में कार्य करने हेतु डॉ० नित्यानन्द हिमालयी शोध एवं अध्ययन केन्द्र भी स्थापित किया गया है। यह शोध केन्द्र प्रदेश की भाषाओं व साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही विदेशी भाषाओं में भी नए कोर्स शुरु किए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में शिक्षा, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिये अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा युवाओं को समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिये शिक्षा के साथ ही उनके कौशल विकास के लिये विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Govt Jobs: उत्तराखंड में 5,222 पदों पर भर्ती की तैयारी

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों में एडमिशन हेतु 71 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में डिग्री कॉलेजों हेतु ई- ग्रंथालय की व्यवस्था की गई है। महाविद्यालय में अन्य कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए शैक्षिक कैलेंडर भी जारी किया गया है। उत्तराखंड राज्य के सभी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह नवंबर माह में किए जाने का फैसला राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। राज्य में मेधावी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना दी जा रही है। उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय देश के सर्वाेच्च विद्यालयों में शामिल हों, इसके लिए सरकार निरंतर कार्यरत है।

यह भी पढ़ें 👉  Crime: बेसहारा युवती से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती मिली

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, कुलपति दून विश्वविद्यालय श्रीमति सुरेखा डंगवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड को उत्कृष्ट राज्य बनाने में छात्र-छात्राओं की अहम भूमिका होगी- सीएम धामी उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के हमलों के बाद आक्रोश जताते ग्रामीण। Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
हरिद्वार होटल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • रोजगार

Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा के लिए देहरादून में फायर ब्रिगेड की टीमें और पानी के टैंकर तैनात। Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर अग्नि सुरक्षा अलर्ट, 23 फायर टेंडर और 41 पानी के टैंकर तैनात

Mohan Chandra Joshi November 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करते हुए। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा

  • पौड़ी गढ़वाल में गुलदार के हमलों के बाद आक्रोश जताते ग्रामीण। Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया

  • हरिद्वार होटल सेक्स रैकेट मामले में पुलिस कार्रवाई की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू

  • बनबसा मिलिट्री स्टेडियम में 23 नवंबर से प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की तैयारियां। Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • रोजगार

    Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

  • नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक। Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (649)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (26,004)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,581)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,021)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (770)
  • देहरादून (11,487)
  • नैनीताल (6,648)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (320)
  • बागेश्वर (992)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (960)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, हल्द्वानी में हाईकोर्ट परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया Pauri News: गुलदार का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत से कोहराम; मां ने मौत के जबड़े से बेटी को बचाया Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू Uttarakhand Crime News: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो पीड़िताएं रेस्क्यू Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Champawat News: बनबसा में 23 नवंबर से सेना भर्ती रैली, डीएम ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश Nainital News: राज्य स्थापना दिवस की भव्य तैयारियां, डीएम ने दिए अहम निर्देश