Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गढ़वाल में भूमि धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई: 51 मामलों का निस्तारण, 5 में एफआईआर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गढ़वाल में भूमि धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई: 51 मामलों का निस्तारण, 5 में एफआईआर

देहरादून, 06 अप्रैल, 2026 – मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधड़ी के मामलों में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 51 प्रकरण निस्तारित किए गए, 5 में एफआईआर दर्ज की गई। एक ही खसरे पर दो सौदे करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। अधिकारियों को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने और 15 दिन में पुनः समीक्षा के निर्देश दिए गए।
Mohan Chandra Joshi April 6, 2026
ख़बर शेयर करें -

भूमि धोखाधड़ी के 170 में से 77 मामलों की सुनवाई पूरी
एक ही खसरे पर दो सौदे, भूमाफियों का खेल उजागर
प्रशासन ने एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की, 15 दिन में फिर समीक्षा
अधिकारियों को अभियान मोड में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

देहरादून 06 अप्रैल, 2026 : गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिनांक 17 जून 2025 को आयोजित पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में प्राप्त आख्या की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति द्वारा लैंड फ्रॉड से संबंधित 11 लंबित मामलों एवं 51 नवीन शिकायतों पर विचार-विमर्श एवं सुनवाई की गई। इस दौरान समिति द्वारा कुल 51 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि 05 मामलों में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि धोखाधड़ी के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में संयुक्त निरीक्षण अपेक्षित है, उन्हें इसी सप्ताह पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने तहसील स्तर से प्राप्त रिपोर्टों की गहन जांच पर बल देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विवाद पाए जाने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हटाए जाने के मामलों में अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज कराने तथा पुलिस द्वारा प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने कहा कि भूमि धोखाधड़ी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और प्रगति रिपोर्ट तत्काल साझा की जाए। जिन प्रकरणों में भूमि धोखाधड़ी स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है, उनमें एसआईटी जांच के निर्देश भी दिए गए।

आयुक्त ने उप जिलाधिकारी सदर एवं उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक के दौरान भूमि धोखाधड़ी के एक प्रकरण में तहसीलदार द्वारा आवश्यक जानकारी प्रस्तुत न किए जाने पर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए तहसीलदार को तत्काल ऋषिकेश रवाना किया और एक घंटे के भीतर संपूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी तथा सभी प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: बेरीपड़ाव में सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

बैठक में कुछ चौंकाने वाले मामले भी सामने आए। एक प्रकरण में राजस्थान निवासी व्यक्तियों द्वारा रुद्रप्रयाग में आवासीय उद्देश्य से खरीदी गई भूमि पर होटल निर्माण कर उसे आगे बेचने तथा बाद में ऋषिकेश में भी भूमि क्रय-विक्रय करने का मामला प्रकाश में आया। विधिक परीक्षण में उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा-154 का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भूमि को सरकार में निहित करने तथा धारा 166 व 167 के तहत कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार देहराखास निवासी एक अन्य मामले में विधिक राय के उपरांत आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। बैठक में ऐसे प्रकरण भी सामने आए, जिनमें भूमाफिया द्वारा एक ही खसरे की भूमि दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेचने तथा कहीं और की भूमि पर कब्जा दिलाने जैसे गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। इन मामलों में भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कुछ मामलों में शिकायत निराधार पाई गई, जिन्हें जांच के उपरांत ड्रॉप किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: खेतों में लहलहाई दून बासमती, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें

लैंड फ्रॉड के कुल 170 मामलों में से अब तक 77 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें 51 का निस्तारण किया गया। शेष मामलों में शीघ्र कार्रवाई के लिए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है। आयुक्त ने कहा कि आगामी 15 दिनों के भीतर पुनः बैठक आयोजित कर शेष प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। ताकि वादियों को त्वरित न्याय दिया जा सके।

आयुक्त ने न्यायालय में लंबित मामलों को छोड़कर अन्य सभी प्रकरणों में विभागीय स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा किसी भी भूमि संबंधी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, एसपी (ग्रामीण) जया बलूनी, डीजीसी नितिन वशिष्ट, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, संयुक्त सचिव एमडीडीए गौरव चटवाल, एसडीएम कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड, एसडीएम रूद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी सहित वर्चुअल माध्यम से सभी संबंधित तहसीलों के वरिष्ठ अधिकारी व तहसीलदार उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
हरिद्वार को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सांकेतिक तस्वीर Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हरिद्वार को बड़ी रेल सौगात, 3 नई सेवाओं को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi October 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक। Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला

  • चंपावत में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय

  • देहरादून में पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी और उसका प्रेमी Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

  • खानपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश आरिफ Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

  • भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य की फोटो Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,662)
  • उधमसिंह नगर (1,341)
  • क्राइम (3,530)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (741)
  • देहरादून (11,331)
  • नैनीताल (6,572)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,216)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (414)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (531)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (236)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर Uttarakhand News: दिनेश आर्य होंगे भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी, केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर