Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi February 21, 2026
ख़बर शेयर करें -

सीमांत क्षेत्रों के निवासी देश की सीमा के प्रहरी-मुख्यमंत्री

Chamoli News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जनजाति समागम 2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नीति घाटी भोटिया जनजाति के शीतकालीन प्रवास एवं अन्य भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण किये जाने, बेडूबगड़ भोटिया पड़ाव में सामुदायिक भवन का निर्माण, स्व. श्रीमती गौरा देवी जी की प्रतिमा एवं पार्क निर्माण किये जाने, बैरासकुंड मंदिर का सौंदर्यीकरण किये जाने, बेडूबगड़ पड़ाव की भूमि को सुरक्षित करने के लिए कार्य किये जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन हमारी जनजातीय परंपराएं, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। जनजातीय समाज ने सदियों से अपनी परंपराओं और प्रकृति संरक्षण की भावना को पहचान दिलाने का काम किया है। हमारे सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय भाई देश के सजग प्रहरी भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, एकलव्य आदर्श विद्यालय समेत जनजातीय समाज के लिए कई कल्याकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे जनजातीय समाज की आजीविका में सुधार हुआ है। समाज के अन्तिम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा जनजाति समाज के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने हेतु प्राइमरी से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। प्रदेश में 16 स्थानों में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं। जनजाति समुदाय की बेटियों की शादी के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष जनजातीय महोत्सव एवं खेल महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। टिम्मरसैंण महादेव के सौंदर्यकरण और पहुंच मार्ग के लिए 26 करोड़, हीरामणि मंदिर के लिए 75 लाख और मलारी गांव के सामुदायिक स्थल के लिए 34 लाख की राशि जारी की चुकी है।

मुख्यमंत्री ने आयोजन में जनसहभागिता को अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन ही उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान हैं। ये आयोजन न केवल समाज में समरसता और एकता को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल जड़ों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा जनजातीय समुदाय ने सदियों से अपनी परंपराओं, लोकज्ञान और प्रकृति-संरक्षण की भावना से हमारी सभ्यता को मजबूती प्रदान की है। विशेषकर सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले हमारे जनजातीय भाई-बहनों का जीवन हमेशा से संघर्ष, अनुशासन और सामूहिकता की अनुपम मिसाल रहा है। आज आवश्यकता है कि हमारी इस महान जनजातीय परंपरा के पारंपरिक ज्ञान, स्थानीय उत्पादों और प्राकृतिक संसाधनों को सहेजा जाए, जिससे ये ज्ञान हमारी आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भी प्रधानमंत्री जी की सकारात्मक सोच का प्रतीक है। देशभर में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय स्थापित किए गए हैं। पूरे देश के लिए ये गर्व की बात है कि आज संथाल आदि आदिवासियों की बेटी आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मूर्मू जी देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर आसीन हैं। जो ये दिखाता है कि जनजातीय समुदाय अब देश का नेतृत्व करने में भी सक्षम है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री जी ने जनजातीय समाज के विकास के लिए बजट को 3 गुना बढ़ाकर ये सुनिश्चित किया है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और बुनियादी सुविधाओं का लाभ इस समुदाय के प्रत्येक परिवार तक पहुँचे ये सभी ऐतिहासिक परिवर्तन केवल डबल इंजन वाली केन्द्र व राज्य सरकार में ही संभव हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: महिला की मौत मामले में पहलवान गिरफ्तार, गर्दन हिलाने से मौत का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा माणा को देश के अंतिम गांव की जगह देश के प्रथम गांव की संज्ञा दी, और उनके इसी विचार और मार्गदर्शन से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार भी उत्तराखंड के जनजातीय समूदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत प्रदेश के 128 जनजातीयगांवों को चिन्हित किया है। जहाँ अब बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ -साथ रोज़गार, बेहतर शिक्षा औरस्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।साथ ही, राज्य में कालसी, मेहरावना, बाजपुर और खटीमा में संचालित एकलव्य आदर्शआवासीय विद्यालयों के माध्यम से जनजातीय बच्चों को निशुल्क शिक्षा और आवास की सुविधा मिल रही है। वहीं, देहरादून के चकराता और बाजपुर में नए आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्यभी तेजी से जारी है। वर्तमान में 16 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं। राज्य में जनजातीय वर्ग के जो शिक्षित बेरोजगार युवा हैं। उन्हें तकनीकी शिक्षा सेजोड़ने के लिए तीन आई.टी.आई. संस्थान भी संचालित किए जा रहे हैं, जिससे वे कौशल प्राप्त कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें । इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गई है और उन्हें हर माह छात्रृत्ति भी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

उन्होंने कहा जनजातीय समुदाय की बेटियों के विवाह हेतु 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है तथा जनजातीय शोध संस्थान के लिए 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड भी स्थापित किया गया है। वहीं, जनजातीय संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य मेंप्रतिवर्ष जनजाति महोत्सव एवं खेल महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि देवभूमि में पलायन रुके और हमारे युवाओं को अपने ही गाँव में रोजगार के अवसर मिलें, इसी दिशा में होम स्टे योजना एक मजबूत माध्यम बनकर उभरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में 800 से अधिक होम स्टे संचालित हो रहे हैं, जिनसे 4 हजार से अधिक स्थानीय लोग स्वरोजगार से जुड़ चुके हैं। वहीं, उत्तराखंड की जनजातीय संस्कृति अपने आप में पर्यटन का एक बड़ा आकर्षण है। इसालिए होम स्टे के साथ-साथ साहसिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के जरिए न कवल आजीविका के नए अवसर सृजित कर रहे हैं, बल्कि अपनी समृद्ध परंपराओंऔर संस्कृति को भी वैश्विक पहचान दिला रहे हैं।

इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली दौलत सिंह बिष्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, नीति माणा जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश परमार, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार बीडी सिंह, दलबीर दानू, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, भाजपा महामंत्री अरुण मैठाणी, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्ण साक्षरता कार्यक्रम में नव-साक्षरों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन से जोड़ा गया Dehradun News: सेवा संकल्प अभियान में जिला प्रशासन की पहल, 1611 बुजुर्ग जुड़े वृद्धावस्था पेंशन से
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सेवा संकल्प अभियान में जिला प्रशासन की पहल, 1611 बुजुर्ग जुड़े वृद्धावस्था पेंशन से

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे Haldwani News: राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 24 नवंबर से होगा आयोजन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

Haldwani News: राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 24 नवंबर से होगा आयोजन

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दिनेश आर्य का राज्यसभा नामांकन Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
कैंचीधाम के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का रेस्क्यू करती SDRF टीम Nainital News: लालकुआं से दूध लेकर जा रही पिकअप कैंचीधाम के पास दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं से दूध लेकर जा रही पिकअप कैंचीधाम के पास दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्ण साक्षरता कार्यक्रम में नव-साक्षरों को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन से जोड़ा गया Dehradun News: सेवा संकल्प अभियान में जिला प्रशासन की पहल, 1611 बुजुर्ग जुड़े वृद्धावस्था पेंशन से
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सेवा संकल्प अभियान में जिला प्रशासन की पहल, 1611 बुजुर्ग जुड़े वृद्धावस्था पेंशन से

  • हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर बैठक करते मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे Haldwani News: राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 24 नवंबर से होगा आयोजन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    Haldwani News: राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 24 नवंबर से होगा आयोजन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में दिनेश आर्य का राज्यसभा नामांकन Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,679)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,533)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,338)
  • नैनीताल (6,577)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,218)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,163)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (237)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (947)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश Dehradun News: लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाएं विभाग, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस Uttarakhand News: पूर्ण साक्षरता के बाद नई राह पर उत्तराखंड, डिजिटल-फाइनेंशियल साक्षरता पर CM धामी का फोकस Dehradun News: सेवा संकल्प अभियान में जिला प्रशासन की पहल, 1611 बुजुर्ग जुड़े वृद्धावस्था पेंशन से Dehradun News: सेवा संकल्प अभियान में जिला प्रशासन की पहल, 1611 बुजुर्ग जुड़े वृद्धावस्था पेंशन से Haldwani News: राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 24 नवंबर से होगा आयोजन Haldwani News: राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 24 नवंबर से होगा आयोजन Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद Dehradun News: BJP राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, CM धामी रहे मौजूद