नैनीताल- महाशिवरात्रि में SSP ने खुद संभाला ट्रैफिक का मोर्चा
भीमताल तिराहे से कोलटैक्स तक 02 घंटे चलाया ट्रैफिक
Nainital News : महाशिवरात्रि पर्व के दौरान जनपद नैनीताल के अलग–अलग स्थानों में स्थित प्रसिद्ध स्थलों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आगंतुकों/वाहनों के सुविधाजनक आवागमन के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया तथा अधिनस्थों को समुचित सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।
नैनीताल पुलिस द्वारा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था व प्रभावी यातायात प्लान के तहत सक्रिय होकर कार्य किया गया। इसी दौरान कुमाऊं के मुख्य द्वार “हल्द्वानी शहर” की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने एसएसपी नैनीताल आज नैनीताल रोड पर निकले। यह ही नहीं उन्होंने स्वयं काठगोदाम के नरीमन तिराहे पर खड़े रहकर यातायात संचालन किया तथा ड्यूटी पर लगे कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए जनता के लिए सुविधाजनक यात्रा हेतु सुगम यातायात व्यवस्था बनाई। उन्होंने दो घंटे तक भीमताल तिराहे से कोलटैक्स के बीच अलग–अलग जगहों पर यातायात की स्थिति का जायजा लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाई।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


