Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खास खबर: कोरोना खत्म नहीं हुआ ,इस नए रूप में 7 राज्यों में दस्तक ,दिखाई दे रहे हैं यह लक्षण
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

खास खबर: कोरोना खत्म नहीं हुआ ,इस नए रूप में 7 राज्यों में दस्तक ,दिखाई दे रहे हैं यह लक्षण

Mohan Chandra Joshi March 28, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • ओमीक्रोन और डेल्टा के जुड़ने से बना है डेल्टाक्रोन

COVID-19 4th wave: कोरोना वायरस ने पिछले कुछ समय से दुनिया भर में तबाही मचा रखी है. इसके नए वैरिएंट आने से अगली लहर की संभावना बढ़ जाती है. इसी क्रम में ओमिक्रॉन और डेल्टा के जुड़ने से कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन (Deltacron) सामने आया है, जिसकी पहचान भारत में भी हो चुकी है।

दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर के मामले कम हो ही रहे थे कि COVID-19 के नए मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. जैसे-जैसे कोरोना के प्रतिबंध हट रहे थे, माना जा रहा था कि कोरोना महामारी खत्म हो गई है. लेकिन हाल ही में जानकारी सामने आई है कि कोरोना का एक ओर नया वैरिएंट सामने आया है, जो चौथी लहर (COVID-19 4th wave) का कारण बन सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट के बारे में कहा कि ओमिक्रॉन और डेल्टा दोनों के तेजी से फैलने के कारण ये स्थिति आनी ही थी।

कोविड-19 के इस नए वैरिएंट का नाम डेल्टाक्रॉन

(Deltacron) है, जो ओमीक्रोन और डेल्टा के जुड़ने से तैयार हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस वैरिएंट की पहचान भारत में हो चुकी है और 7 राज्यों में मिलने वाले मरीजों को निगरानी में रखा गया है. इन राज्यों में कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली शामिल हैं. ऐसे में यह नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन कितना खतरनाक है और इसके लक्षण क्या हैं, इस बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

  • ऐसे हुई डेल्टाक्रॉन की पहचान

डेल्टाक्रॉन रिकॉम्बिनेंट वैरिएंट है, जो कि ओमिक्रॉन और डेल्टा वैरिएंट के जुड़ने से बना है. डेल्टाक्रॉन की पहचान फरवरी 2022 में हुई थी. दरअसल, पेरिस में Institut Pasteur के वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस का एक नया वैरिएंट देखा था, जो कि पिछले वैरिएंट्स से बिल्कुल अलग था।

डेल्टाक्रॉन का सैंपल उत्तरी फ्रांस के एक बुजुर्ग व्यक्ति से आया था. सैंपल की जांच करने पर वैरिएंट काफी अलग लग रहा था. इस वैरिएंट की जांच में पाया गया कि इसके अधिकतर जेनेटिक्स डेल्टा वैरिएंट के समान थे, जो पिछले साल के अंत तक दुनिया भर में डोमेनेंट वैरिएंट था. लेकिन इस वैरिएंट का वह हिस्सा जो वायरस के स्पाइक प्रोटीन को एन्कोड करता है और जिसका उपयोग यह कोशिकाओं के अंदर जाने के लिए करता है, वह ओमिक्रॉन से आया है।

Institut Pasteur के वैज्ञानिकों ने कहा, यूके और यूएस में रिपोर्ट किए गए डेल्टाक्रॉन वैरिएंट में कुछ अंतर देखने मिल रहा है. इसलिए इसके भी कई रूप हो सकते हैं।

  • डेल्टाक्रॉन के मुख्य लक्षण (Symptoms of Deltacron)

नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, ओमिक्रॉन और डेल्टा के रिकॉम्बिनेशन से बने इस वायरस के लक्षण वैसे ही हैं, जैसे कि पिछली महामारी में थे. लेकिन वैज्ञानिक अभी भी इसकी निगरानी कर रहे हैं और इसके अन्य लक्षणों के बारे में खोज कर रहे हैं.

डेल्टा को कोरोना का अब तक का सबसे घातक रूप माना जाता है और डेल्टाक्रॉन, डेल्टा और ओमिक्रॉन के जुड़ने से बना है. अगर कोई इससे संक्रमित होता है तो संक्रमित व्यक्ति को कुछ हल्के और कुछ गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं.

सिरदर्द, तेज बुखार, पसीना आना, ठंड लगना, गले में खराश, लगातार खांसी, थकान, एनर्जी में कमी, शरीर दर्द, ओमिक्रॉन के BA.2 वैरिएंट के लक्षण हैं. Omicron BA.2 के अन्य लक्षण बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, थकान और हार्ट रेट बढ़ना है.
डेल्टाक्रॉन पर की गई स्टडी के मुताबिक, इस वैरिएंट के 2 प्रमुख लक्षण चक्कर आना और थकान हैं, जो कि संक्रमित होने के 2-3 दिन के अंदर महसूस होने लगते हैं. कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि डेल्टाक्रॉन का असर नाक से ज्यादा पेट पर हो रहा है. पेट पर इसके प्रभाव के कारण रोगी को मतली, दस्त, उल्टी, पेट में दर्द, जलन, सूजन और डाइजेसन जैसी समस्याओं हो सकती हैं.

IHU मेडिटरेनी इंफेक्शन (फ्रांस) के एक्सपर्ट फिलिप कोलसन के मुताबिक, क्योंकि इस वैरिएंट के अभी दुनिया में बहुत कम मामलों की पुष्टि हुई है, इसलिए यह बताना कि डेल्टाक्रॉन अधिक संक्रामक होगा या गंभीर बीमारी का कारण होगा या नहीं, इस बारे में कहना मुश्किल है. इसके अलावा पर्याप्त डाटा भी नहीं है, जिसके आधार पर इस बारे में जानकारी दी जाए।

  • जयप्रकाश मुलिल, महामारी विज्ञानी और राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष:

कोई भी इस बारे में पूर्ण विश्वास के साथ भविष्यवाणी नहीं कर सकता है कि कोई और लहर आएगी या नहीं, लेकिन हमारी व्यापकता और टीकाकरण कवरेज को देखते हुए, मैं कहूंगा कि चौथी लहर की संभावना असंभव है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वेरिएंट म्यूटेट नहीं होंगे और हमारी चिंता का कारण नहीं बनेंगे। सार्स CoV 2 (सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम- सार्स) हमेशा आस-पास रहने वाला है, हमें बस वायरस के साथ जीना सीखना होगा जैसा कि हमने अन्य प्रकार के वायरस के साथ किया है। मुझे नहीं लगता कि संख्या चिंता का कारण होगी और न ही इसका घातक होना कोई मुद्दा होगा, भले ही 2022 में ये पीक पर हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Covid-19 Khabar Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com इस नए रूप में 7 राज्यों में दस्तक कोरोना अपडेट खास खबर: कोरोना खत्म नहीं हुआ दिखाई दे रहे हैं यह लक्षण

Related Stories

ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
IMG_20260911_121109 Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
बरसात में जल एवं मच्छर जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में घरेलू विवाद के बाद पिता पर हमले का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

  • देहरादून में बैंककर्मी पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

  • अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • संस्कृति

    Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

  • देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता

  • Nainital District Information Officer Girija Shankar Joshi Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,492)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,514)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,237)
  • नैनीताल (6,535)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,200)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (938)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर