Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Big News: रेल मंत्री से सीएम धामी की मुलाकात, उत्तराखंड की रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड की प्रमुख रेल परियोजनाओं, रेल कनेक्टिविटी विस्तार और मुंबई-देहरादून वंदे भारत सेवा सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की। रेल मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया
Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी विस्तार और प्रमुख रेल परियोजनाओं पर चर्चा की।

नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मुंबई-देहरादून वंदे भारत, बनबसा स्टेशन ठहराव, किच्छा-खटीमा रेल लाइन और स्टेशन आधुनिकीकरण समेत कई प्रस्तावों पर केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन।

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल संपर्क के विस्तार तथा राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व तथा जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख राज्यों में से एक है। चारधाम यात्रा, हरिद्वार एवं ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों, योग एवं आध्यात्मिक पर्यटन तथा आगामी कुम्भ-2027 के आयोजन के दृष्टिगत प्रतिवर्ष देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु एवं पर्यटक राज्य में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती यात्री संख्या एवं पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए राज्य में आधुनिक, सुदृढ़ एवं सुविधाजनक रेल नेटवर्क का विस्तार समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री को अवगत कराया कि महाराष्ट्र, विशेषकर मुम्बई में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के नागरिक निवास करते हैं, जिनका अपने गृह राज्य से निरंतर आवागमन बना रहता है। इसके साथ ही चारधाम, बाबा नीम करौली धाम (श्री कैंची धाम), जागेश्वर धाम सहित राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में वर्षभर देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। वर्तमान में मुम्बई से हरिद्वार एवं रामनगर के लिए संचालित रेल सेवाओं की संख्या एवं आवृत्ति यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है, जिससे यात्रा सीजन, चारधाम यात्रा, अवकाश एवं त्योहारों के दौरान यात्रियों को आरक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुम्बई-देहरादून के मध्य वन्दे भारत अथवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा प्रारम्भ करने तथा मुम्बई-हरिद्वार एवं मुम्बई-रामनगर रेल सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यात्रियों, प्रवासी उत्तराखण्डवासियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा राज्य में पर्यटन, व्यापार एवं निवेश को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुम्बई-देहरादून के मध्य वन्दे भारत अथवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा प्रारम्भ करने तथा मुम्बई-हरिद्वार एवं मुम्बई-रामनगर रेल सेवाओं की आवृत्ति बढ़ाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन रेल सेवाओं के विस्तार से यात्रियों, प्रवासी उत्तराखण्डवासियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी तथा राज्य में पर्यटन, व्यापार एवं निवेश को भी नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने देहरादून-कोटा रेल सेवा को सूरत-वड़ोदरा-मुम्बई तक विस्तारित करने तथा रामनगर-मुम्बई एवं हरिद्वार-मुम्बई रेल सेवाओं को नियमित अथवा सप्ताह में कम से कम तीन दिन संचालित किए जाने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को बंद कर उसकी भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (UIIDB), उत्तराखण्ड सरकार एवं रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA), रेल मंत्रालय के मध्य एसेट मॉनेटाइजेशन एवं ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर की समग्र मास्टर प्लानिंग के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में RLDA को आवश्यक औपचारिक निर्देश प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रमुख रेल परियोजनाओं के संबंध में किच्छा-सितारगंज-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना की सम्पूर्ण लागत भारत सरकार द्वारा वहन किए जाने, सर्वेक्षण कार्य से संबंधित स्थानीय किसानों की चिंताओं का समाधान किए जाने तथा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत शीघ्र रेल संचालन प्रारम्भ करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आजीविका एवं अन्य कारणों से मुम्बई सहित देश के विभिन्न स्थानों में निवास करते हैं। वहीं चारधाम, बाबा नीम करौली धाम (श्री कैंची धाम), जागेश्वर धाम सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में वर्षभर श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है। राज्य के कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशन रामनगर, देहरादून एवं हरिद्वार हैं, जहां से पर्वतीय क्षेत्रों के यात्रियों को रेल सुविधा उपलब्ध होती है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर मुख्यमंत्री ने विशेष बल दिया।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से संचालित त्रिवेणी एक्सप्रेस, मथुरा एक्सप्रेस एवं दौराई एक्सप्रेस के यात्रा मार्ग में पड़ने वाले बनबसा रेलवे स्टेशन पर अल्प समय के ठहराव की व्यवस्था किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि बनबसा भारत-नेपाल सीमा से लगा हुआ व्यापारिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है तथा यहां भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की यूनिट भी स्थापित है। बनबसा स्टेशन पर ठहराव से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों एवं सेना को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री ने बनबसा स्टेशन पर उक्त रेल सेवाओं के अल्प ठहराव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: संस्कृत ग्रामों में सालभर होंगी गतिविधियां, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के दोहरीकरण के अंतर्गत रायवाला से देहरादून तक लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण करने तथा हरिद्वार, हर्रावाला, देहरादून, खटीमा, लक्सर, रुड़की, टनकपुर एवं बनबसा रेलवे स्टेशनों के सौन्दर्यीकरण एवं विस्तारीकरण का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री ने उक्त प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने खटीमा-मझोला पीलीभीत के मध्य रेलवे फाटक संख्या-18C को जनहित में पुनः खोले जाने का अनुरोध भी केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों, कृषकों एवं पर्यटकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित कोकोडायल पार्क में आने वाले पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए रेलवे फाटक का संचालन पुनः प्रारम्भ किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक सहमति प्रदान कर दी है।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshwiniVaishnaw #BigNews #IndianRailways #PushkarSinghDhami #RailConnectivity #Uttarakhand

Related Stories

बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,695)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन