Uttarakhand- लव जिहाद : सोनू बने अजहर ने तीन साल तक किया रेप
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
हरिद्वार (अरुण कश्यप)। उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार से लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया है , यहां अजहर नाम के मुस्लिम युवक ने अपना नाम सोनू बताकर
युवती को प्रेम जाल में फंसा कर 3 साल तक यौन शोषण किया जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने अपनी असलियत उजागर कर दी और युवती को इस्लाम धर्म अपनाने के जोर देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये मामला है हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है यहां अजहर नाम के एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम सोनू बताकर खुद को हिंदू बताया और किराए पर रहने वाली लक्सर निवासी हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जहां तीन साल तक एक दूसरे गांव में किराए का मकान लेकर उसके साथ रहा। जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया तो अजहर ने उसे अपनी सच्चाई बताई कि उसका नाम सोनू नहीं बल्कि अजहर है, तथा वह इक्कड़ कला का रहने वाला है और उसके पिता इसरार अहमद है। यह सुनकर युवती के होश उड़ गए, कि वह जिसके साथ 3 साल से रह रही है वह एक मुस्लिम युवक है। फिर अजहर ने उस पर दबाव देकर कहा कि वह उससे शादी तब करेगा जब वह इस्लाम अपनाकर मुस्लिम बनेगी और बुर्का पहनेगी, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं हुई और अपनी फरियाद लेकर पथरी थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पथरी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया।
इसके बाद मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल और कश्यप दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। जहां बजरंग दल के जिला संयोजक जीवेंदर तोमर और कश्यप दल के अध्यक्ष बलराम कश्यप ने इस दौरान युवती का हौसला बढ़ाया, उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाएं हमारे समाज पर कलंक है जिसके लिए सभी धर्मगुरुओं को आगे आना चाहिए और ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्ति का बहिष्कार करना चाहिए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


