Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल – जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान घटना की हाईकोर्ट में सुनवाई , देखें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल – जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान घटना की हाईकोर्ट में सुनवाई , देखें

Mohan Chandra Joshi August 19, 2025
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान हुई घटना पर हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी नरेंदर और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने गृह सचिव और डीजीपी को शुक्रवार को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर रहने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस घटना से गन कल्चर फैलने और सार्वजनिक शांति भंग होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान हाईकोर्ट ने एसएसपी से पूछा कि क्या एसपी इंटेलिजेंस ने कोई इनपुट दिया तो एसएसपी ने ना में जवाब दिया।
एसएसपी ने कहा कि लाल कार जो पंचायत के पास होटल के बाहर खड़ी थी, जिसमें तलवारें थीं उसकी कस्टडी ले ली गई है। फिलहाल कार मालिक फरार है। घटना में शामिल दो-तीन लोग रामपुर, दो-तीन रुद्रपुर और सात-आठ लोग नैनीताल से थे। उनकी सीडीआर ली जा रही है। साथ ही एफआरआई दर्ज की गई हैं। जांच पूरी करने के लिए समय चाहिए। आगे कहा कि वह जांच करेंगे कि कौन लोग बाहरी थे और वो लोग यहां कैसे आए। हम सीसीटीवी फुटेज निकाल चुके हैं। होटल्स की चेकिंग भी की जा रही है, किन होटल में ये लोग रुके थे, साथ ही ये भी जांच की जा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोग एंटी सोशल एक्टिविटी में इन्वॉल्व रहे है या नहीं। एसएसपी ने कहा अपहरण करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर नहीं हैं। मामले में 14 लोगों की पहचान की गई है, जिसमें से एक को गिरफ्तार किया है

कोर्ट ने कहा कि डीएम ने काउंटिंग संबंधी प्रक्रिया का एफिडेविट दिया है और एसएसपी ने भी घटनाक्रम का एफिडेविट दिया है। इन्हें रिकॉर्ड में ले लिया गया है। इस घटनाक्रम और इसके अलावा हुई फायरिंग की घटना से से लोग डिस्टर्ब हुए हैं। ऐसे गन कल्चर से शांति भंग हुई है। गृह सचिव और डीजीपी शुक्रवार को कोर्ट में तलब किए। फिलहाल काउंटिंग या रिजल्ट के मामले में कोर्ट ने कोई निर्देश नहीं दिए।

एसएसपी से सवाल जबाव
न्यायालय ने पुलिस कप्तान प्रह्लाद नारायण मीणा से घटना के बारे में सवाल किये। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार के लिए तय की गई है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कथित अपहरण संबंधी स्वतः संज्ञान जनहित याचिका के साथ 4 अन्य याचिकाओं की सुनवाई हुई। सी.जे.ने कहा कि उच्च न्यायालय ने इस पूरी घटना में कानून और व्यवस्था को चाक चौबन्ध रखने पर ध्यान दिया है।
मीडिया में न्यायालय की प्रोसिडिंग के वायरल वीडियो पर नाराज होते हुए उन्होंने कहा कि वाइरल करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। कहा कि मीडिया केवल इस न्यायालय से जारी आदेशों को प्रकाशित करे। घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने जो करना था, वो ही किया। न्यायालय की तरफ से एक्शन ले लिया गया है। वो यहां ऐसा कल्चर डेवलप नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मानसून में धामी सरकार अलर्ट मोड पर, मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन को लेकर दिए बड़े निर्देश

हम इस घटना में सुनवाई को जारी रखते हुए इसे आगे ले जाएंगे और पुलिस को कड़ाई से कानून का पालन करवाएँगे। खंडपीठ ने कहा कि हम इसलिये कर रहे हैं, क्योंकि यहां सिस्टम फेलियर है और आगे देवभूमि में ऐसा न हो। हमें ऊत्तराखण्ड में रहने का गर्व करना चाहिए। एस.पी. इंटेलिजेंस कहाँ हैं ?

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

मुख्य न्यायाधीश के तीखे सवालों का जवाब देते हुए एस.एस.पी.ने कहा कि
वीडियो में जो दिख रहे हैं उनमें से कोई हिस्ट्री शीटर नहीं है। हम उनकी कुंडली खंगाल रहे हैं। हमने, 14 लोगों को चिन्हित किया है, जिसमें नैनीताल, रामपुर और उधम सिंह नगर जिले के लोग थे। हमने पहचान की है, वो नैपाल में हैं। अपहृत लोगों को रगड़कर ले जाते वीडियो में देखा, लेकिन वो अपने बयान में कुछ और ही कह रहे हैं इसकी भी जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय में मिले सरकारी नौकरी, मुख्यमंत्री धामी के अहम निर्देश

वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र पाटनी ने कहा कि उन अपहरणकर्ताओं का जोश देखकर लगता है कि पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच कोई सांठगांठ है।

महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने कहा कि एस.एस.पी.ने उच्चाधिकारियों को लिखकर यू.एस.नगर और नैनीताल के बॉर्डर पर सघन चैकिंग करने के लिए लिखा था। ये वही अधिकारी हैं जिन्होंने हल्द्वानी और नैनीताल की घटनाओं को संभाला था और आपने उन्हें इसके लिए सराहा था। इस दौरान उनके साथ
सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, ए.ए.जी. जी.एस.विर्क आदि रहे।

एस.एस.पी.प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि हमने कल शाम से एक अधिकारी को नाईट ड्यूटी पर लगा दिया है। वीडियो में दिखी गाड़ी को बरामद कर लिया गया है।

पांचों सदस्यों की सी.डी.आर.को न्यायालय में जमा कर देंगे। उक्त कार वहां पर 13 की रात 11 बजे आयी थी जिसे बरामद कर लिया गया है। कुल 6 एफ.आई.आर.है, जिज़के लिए हम सी.सी.टी.वी., सी.डी.आर.और बांकी सबूतों के आधार पर जांच कर रहे हैं। कार को 16 या 17 को कस्टडी में लिया गया था। उनके साथ एस.पी.जगदीश चंद्रा और सी.ओ.संदीप पाण्डे कोर्ट में उपस्थित रहे। कॉंग्रेस की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, देवेंद्र पाटनी, सैयद नदीम ‘मून’, तरुण टाकुली आदि खड़े हुए थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड नैनीताल न्यूज

Related Stories

उत्तराखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेते युवा। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • रोजगार

उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
नैनीताल जिले के गैबुआ के पास डंपर और बाइक की टक्कर के बाद सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
NH-109 गोरापड़ाव सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत के बाद दुर्घटनास्थल की सांकेतिक तस्वीर। Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

Mohan Chandra Joshi July 3, 2026
गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
मानसून और आपदा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital News: मानसून के बीच हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

Mohan Chandra Joshi July 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण लेते युवा। उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • रोजगार

    उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए

  • नैनीताल जिले के गैबुआ के पास डंपर और बाइक की टक्कर के बाद सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर

  • NH-109 गोरापड़ाव सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत के बाद दुर्घटनास्थल की सांकेतिक तस्वीर। Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान काले बादल और तेज बारिश का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें

  • गोरापड़ाव सड़क हादसे के बाद जली हुई बाइक Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,645)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,418)
  • खेल (357)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (651)
  • देहरादून (10,800)
  • नैनीताल (6,354)
  • पर्यटन (209)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,055)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (500)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए उत्तराखंड सरकार की कौशल विकास पहल से 18,154 युवाओं को मिला रोजगार, 87 हजार से अधिक प्रशिक्षित हुए Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर Nainital News: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत; महिला गंभीर Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम Lalkuan News: NH-109 पर दर्दनाक हादसा, 12वीं के छात्र की मौत; दोस्त गंभीर, परिवार में मातम Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें Uttarakhand Weather: आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी; सतर्क रहें Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल Haldwani News: गोरापड़ाव में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग; दो गंभीर घायल