Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा- जिले में धारा 144 लागू , डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा- जिले में धारा 144 लागू , डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश

Mohan Chandra Joshi January 12, 2022
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनॉंक 08 जनवरी, 2022 को विधानसभा समान्य निर्वाचन 2022 की घोषणा के फलस्वरूप जनपद में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। दिनॉंक 14 फरवरी, 2022 का मतदान तथा 10 मार्च, 2022 को मतगणना होनी है। इस बात की प्रबल संभावना है कि आसामाजिक तत्व एवं अवांछनीय तत्व विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान सांप्रदायिकता, जातिगत, राजनीतिक, प्रतिद्वंदिता तथा धार्मिक, भाषीय, क्षेत्रीय, वर्ग विशेष, आधार पर समुदाय के बीच वैमनस्य बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं अथवा अन्य समाज विरोधी अवांछनीय कार्रवाई कर सकते हैं। जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था भंग होने की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है तथा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के सफल संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सम्यक विचारोंप्रांत विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक की है।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वन्दना ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद अल्मोड़ा सीमान्तर्गत दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है। जिसके अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा की सीमान्तर्गत संबंधित परगना मजिस्ट्रेट तथा संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर अथवा सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थलों पर 5 या 5 से अधिक व्यक्ति समूह के रूप में एकत्र नहीं होंगे और ना ही कोई सभा करेंगे और ना ही कोई जुलूस आदि निकालेंगे। शादी, विवाह के समारोह तथा शव यात्राएं इस आदेश से मुक्त रहेंगे। कोई भी व्यक्ति, दल अथवा संगठन आग्नेय अस्त्र, लाठी, डंडा, चाकू, स्टिक, हॉकी, भुजाली, खुखरी, तलवार अथवा कोई तेज धार वाला शस्त्र ,पटाखे, बम, अन्य किसी प्रकार बारूद अथवा बिना बारूद वाला शस्त्र लेकर नहीं चलेगा और ना ही परिवहन करेगा।

कोई भी व्यक्ति बिना लिखित अनुमति के प्रातः 06ः00 बजे से पूर्व एवं रात्रि 10ः00 बजे के पश्चात् किसी भी दशा में ध्वनि विस्तारण यंत्र का प्रयोग नहीं करेगा तथा उसे स्थाई रूप से एक स्थान पर नियत(फिक्स) नहीं करेगा। विद्यालयों, चिकित्सालयों तथा धार्मिक स्थलों के समीप ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जायेगा। कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर ईट, पत्थर रोड़े या फेक कर मारे जाने वाली वस्तुए एकत्रित नहीं करेगा और न करायेगा। कोई भी व्यक्ति किसी सार्वजनिक स्थान पर किसी के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करेगा और न ही ऐसे नारे लगायेगा जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुॅचे या शान्ति भंग होने की सम्भावना हो। कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की झूठी अफवाहों या अखबार को प्रकााित/प्रसारित जनता विभिन्न वर्गों, सम्प्रदायों के साथ घृणा व द्वेष की भावना हो अथवा शान्ति भंग होने की सम्भावना हो। कोई भी राजनैतिक दल किसी दल के सम्बन्ध में सिवाय उसकी नीति कार्यक्रमों एवं उसके द्वारा किए गये कार्यों की आलोचनात्मक समीक्षा के अतिरिक्त कोई भी व्यक्तिगत अथवा कोई ऐसा आक्षेप नहीं लगायेगा जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में वैमनस्यता उत्पन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

प्रत्येक राजनैतिक दल यह सुनिचित करेंगे कि उसके प्रचारक किसी भी अन्य पार्टी को गोष्ठी, कार्यक्रमों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं करेंगे। कोई भी व्यक्ति एवं राजनैतिक दल जातिगत एवं धार्मिक भावनाओं को, मतों को आकृष्ट करने के उद्देश्य से नहीं भड़कायेगा। कोई भी व्यक्ति शिक्षण संस्थानों, दुकानों एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों आदि को जबरदस्ती बन्द कराने का न तो प्रयास करेगा न ही इसके लिए प्रेरित् करेगा। कोई भी व्यक्ति या राजनैतिक दल धार्मिक स्थान जैसे मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा एवं चर्च आदि का प्रयोग चुनाव प्रचार-प्रसार हेतु नहीं करेगा। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए प्रयोग किये जा रहे वाहनों में भार वाहक क्षमता से अधिक व्यक्ति सवार नहीं होंगे। जन सुविधा एवं यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए किसी जुलूस में 03 से अधिक वाहनों का प्रयोग नहीं किया जायेगा। वाहनों का पंजीकरण आरओ/एआरओ को उपलब्ध कराया जाना आवश्यक होगा। कोई भी राजनैतिक दल तथा प्रत्याशी मतों को आकृष्ट करने के उद्देश्य से न ही किसी हो डरायेगा, न ही रिश्वत देगा और न ही अपने पक्ष में करने के लिए उपहार, पैसा/धन देगा और न ही भोजन पार्टी का आयोजन करेगा। कोई भी राजनैतिक दल तथा प्रत्याशी मतदाताओं को मतदान दिवस पर उनके मतदेय स्थलों तक व्यक्तिगत अथवा अन्य वाहनों से नहीं पहुॅचायेगा। कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल सड़क पर न तो मंच बनाकर वक्तव्य देगा और न ही सड़क खोदकर गड्ढा एवं सड़क द्वारा बनाएगा। जनपद में स्थापित समस्त मतदान केन्द्रों से 200 मी0 के अन्दर मतदान अभ्यर्थी या चुनाव अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता एवं निर्वाचन कार्य से सम्बन्धित शान्ति व्यवस्था में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी पुलिस बल के अतिरिक्त अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा एवं जनपद अल्मोड़ा सीमा अर्न्तगत विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया पूर्ण होने तक लागू रहेगा। यदि इससे पूर्व इसे संशोधित या समाप्त ना कर दिया जाए। वर्तमान में परिस्थितियां तत्कालीन एवं आपातकालीन स्वरूप की है और यह संभव नहीं है कि यह आदेश किसी व्यक्ति/ व्यक्तियों के समूह पर तामिल किया जा सके। अतः यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जाता है। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के अंतर्गत दंडनीय होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Almora Almora News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News अल्मोड़ा अल्मोड़ा ब्रेकिंग अल्मोड़ा- जिले में धारा 144 लागू अल्मोड़ा- जिले में धारा 144 लागू डीएम ने जारी किए आदेश उत्तराखंड से खबर डीएम अल्मोड़ा डीएम ने जारी किए दिशा निर्देश

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन