Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: चाय पर्यटन सर्किट विकास कार्यों का सचिव ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: चाय पर्यटन सर्किट विकास कार्यों का सचिव ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi December 27, 2025
ख़बर शेयर करें -

स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत चम्पावत में चाय पर्यटन सर्किट विकास कार्यों का सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया निरीक्षण

Champawat News- पर्यटन एवं ग्राम्य विकास सचिव, उत्तराखंड शासन धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज जनपद चम्पावत में स्थित चाय बागान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत चम्पावत में विकसित किए जा रहे चाय पर्यटन सर्किट की प्रगति का जायजा लिया तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान सचिव श्री गर्ब्याल ने चाय बागान क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित पर्यटन अवसंरचना कार्यों के साथ-साथ कॉटेज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र में सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत चम्पावत क्षेत्र में चाय पर्यटन सर्किट का विकास किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चाय बागानों को पर्यटन से जोड़ते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

इस परियोजना के अंतर्गत प्रवेश द्वार (एंट्री प्लाजा), चाय अनुभव केंद्र, जंगल ट्रेल्स, कोबल स्ट्रीट, इको स्टेज, सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सुविधाएँ तथा चाय संग्रहालय/व्याख्या केंद्र का विकास किया जा रहा है।

इन सभी कार्यों पर कुल अनुमानित लागत ₹1,989.12 लाख (लगभग ₹19.89 करोड़) है।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने क्षेत्र में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की और कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए साहसिक पर्यटन गतिविधियों को विकसित किया जाए, जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

उन्होंने कहा कि यह परियोजना चम्पावत जैसे विशिष्ट क्षेत्र में चाय बागानों को पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी तथा पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और इको-फ्रेंडली पर्यटन अनुभव उपलब्ध कराएगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट, ईई भुवन नैनवाल, केएमवीएन के अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।

महिला सहायता समूहों को इंटीग्रेशन एवं क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण से जोड़ें- श्री गर्ब्याल

एकीकृत एवं क्लस्टर मॉडल से महिलाओं के लिए खुलेंगे वर्षभर आय के अवसर

चंपावत। कार्यक्रम के प्रारम्भ में सचिव द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न विभागों एवं महिला सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कृषि एवं उद्यान सहित अन्य उत्पादों के संवर्धन, गुणवत्ता सुधार तथा प्रभावी विपणन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

महिला सहायता समूहों में उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता सचिव, पर्यटन एवं ग्राम्य विकास, उत्तराखण्ड धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा की गई।

उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती कमला गर्ब्याल के नाम कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात सचिव महोदय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

कार्यशाला के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत महिलाओं की उद्यमशील क्षमता विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

सचिव श्री गर्ब्याल ने महिला सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शंकाओं को सुना तथा कार्यशाला के दौरान ही उनका समाधान सुनिश्चित किया।

उन्होंने ग्रामीण उद्यमों को सशक्त बनाने में रूरल सेंटर इन्क्यूबेटर की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। साथ ही जनपद में लखपति दीदी की संख्या बढ़ाने, उनकी समस्याओं के समाधान एवं व्यवसायिक गतिविधियों के विस्तार को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला सहायता समूहों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा जाए, जिससे महिलाओं को नियमित मार्गदर्शन एवं सहयोग मिल सके।

उन्होंने जनपद में समुदायिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समस्त चाय उत्पादन वाले गांवों को चिन्हित कर उन्हें मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। “हिमालय व्यू” वाले टी-गार्डन एवं पर्यटन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन गांवों के समग्र विकास पर विशेष बल देने के निर्देश दिए।

सचिव श्री गर्ब्याल ने महिला सहायता समूहों से इंटीग्रेशन एवं क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया तथा पर्यटन के साथ कृषि एवं उद्यानिकी को जोड़ने पर जोर दिया।

उन्होंने जनपद में होम-स्टे को पारंपरिक पहाड़ी शैली में विकसित करने, ट्रैकिंग ट्रेल्स के चिन्हीकरण से रोजगार सृजन करने एवं क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को होम-स्टे संचालन हेतु तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चयनित स्थलों पर होम-स्टे विकास पर विशेष फोकस किया जाए तथा स्थानीय उत्पादों को इस प्रकार विकसित किया जाए कि पर्यटक स्वयं आकर्षित होकर वहां तक पहुंचें। इसके लिए कम्युनिटी बेस्ड मॉडल अपनाते हुए होम-स्टे एवं ग्रामीण विकास को एकीकृत करने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए सचिव ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, बागवानी एवं होम-स्टे को अलग-अलग नहीं बल्कि एकीकृत रूप से अपनाना आवश्यक है। सभी गतिविधियों का समन्वय ही वास्तविक आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा।

जनपद में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से सचिव महोदय ने खिरद्वारी क्षेत्र को ट्राइबल टूरिज्म के रूप में विकसित करने हेतु चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, जिससे स्थानीय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं आजीविका को बढ़ावा मिल सके।

सचिव श्री गर्ब्याल ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी कमियों की स्वयं पहचान कर उनमें सुधार लाएं तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के माध्यम से बाजार में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देते हुए गांवों के समग्र विकास हेतु प्रत्येक गांव में बैठने योग्य सार्वजनिक स्थलों एवं ओट/छायादार संरचनाओं को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या मे जनपद के विभिन्न सहायता समूहों की महिलाओं, जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Chamoli Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

  • बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

  • त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,645)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,527)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,007)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (739)
  • देहरादून (11,325)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू