उत्तराखंड – झील में डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामद , video
एसडीआरएफ टीम द्वारा विगत 21 जुलाई से टिहरी झील में चलाया जा रहा था सर्च ऑपरेशन
Tehri Garhwal News: टिहरी झील में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ टीम द्वारा पिछले 11 दिन से युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
SDRF टीम द्वारा विगत दिनों नगुण बैरियर के पास झील में डूबे युवक की खोजबीन हेतु लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में आज 01 अगस्त को जनपद टिहरी के थाना कंडीसौड़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि नगुण के पास टिहरी झील में एक शव दिखाई दे रहा है।
उक्त सूचना पर SDRF डीप डाइविंग टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर झील में तैर रहे शव को निकालकर किनारे लाया व बॉडी बैग के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
उक्त युवक की पहचान गौरव नौटियाल पुत्र नरेश नौटियाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी – ग्राम डोबन, थाना- छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई जो विगत 21 जुलाई 2023 को नगुड़ गाड़ में डूब गया था।
गौरतलब है कि 11 दिन पहले युवक गौरव नौटियाल गाय चराने के लिए झील के निकट अपनी मां के साथ गया था गाय चरते हुए झील के किनारे फंस गई थी, जिसको बचाने के लिए गौरव नौटियाल गाय के पास गया, लेकिन पैर फिसलने के कारण झील में डूब गया हो हल्ला होने के बाद जब स्थानीय ग्रामीणों ने सूचना कंडीसौंड़ पुलिस और एसडीआरएफ को दी तो मौके पर टीम पहुंची, लेकिन भारी बरसात के बाद झील में पानी बढ़ने के कारण युवक का लापता शव नही मिल पाया था।
एसडीआरएफ टीम में हेड कांस्टेबल आशिक अली ,आरक्षी रमेश भट्ट , आरक्षी लक्ष्मण सिंह , आरक्षी रजत तोमर , आरक्षी रमेश उनियाल , उपनल चालक चंदन सिंह आदि शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Haldwani Crime: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट में आज इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Ramnagar Crime: नवविवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति-सास समेत चार गिरफ्तार
Uttarakhand News: ISO प्रमाणपत्र पाने वाला देश का पहला आपदा बल बना उत्तराखंड SDRF
Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग