Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • टिहरी- झील में SDRF ने DGP की उपस्थिति में किया स्पीड रेस्क्यू बोट डेमोस्ट्रेशन प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

टिहरी- झील में SDRF ने DGP की उपस्थिति में किया स्पीड रेस्क्यू बोट डेमोस्ट्रेशन प्रदर्शन

Mohan Chandra Joshi November 7, 2021
ख़बर शेयर करें -

टिहरी – पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अशोक कुमार की उपस्थिति में SDRF फ्लड रेस्क्यू टीम द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में एसडीआरएफ पोस्ट कोटि कॉलनी, टिहरी झील पर राज्य के प्रथम फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन पर स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट व दो रेस्क्यू मोटर बोट का डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया।

उत्तराखण्ड राज्य आपदा के प्रति अति संवेदनशील है। प्रदेशवासियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं की विभीषिका का सामना अक्सर करना पड़ता है। विगत वर्षों में आपदाओं की संख्या एवम उसकी विभीषिका में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। आपदाओं के इस दंश से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिवादन बल(SDRF) को सशक्त करना नितांत आवश्यक है। यह पुलिस महानिदेशक ,उत्तराखंड श्री अशोक कुमार की दूरदर्शिता ही रही जिन्होंने टिहरी झील के बड़े क्षेत्र में किसी भी आकस्मिकता में त्वरित प्रतिवादन हेतु राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को सशक्त करने हेतु विचार किया व अपने अथक प्रयासों से टिहरी झील में न केवल एक फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन बल्कि आपदा एवम राहत कार्यों को गति देने हेतु 115 हार्सपावर की दो रेस्क्यू मोटर बोट व 150 हार्सपावर की स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट के माध्यम से एसडीआरएफ की क्षमता को बढ़ाया। यह फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन चलायमान है,इसे झील में कहीं भी ले जाया जा सकता है व यह 50 व्यक्तियों कलिये स्टेशन है । किसी भी बड़ी घटना होने पर घायलों को स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट से तुरन्त रेस्क्यू कर इस फ्लोटिंग स्टेशन पर लाया जा सकता है ,जहां पर अस्पताल तक ले जाने से पूर्व फर्स्ट एड दिया जा सके।

यह पहली बार है कि किसी भी राज्य के आपदा मोचन बल को रेस्क्यू हेतु पूर्ण फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन मय स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट व रेस्क्यू मोटर बोट प्रदान किया गया हो। स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट त्वरित बचाव कार्यों के उद्देश्य के लिए विशिष्ट है।यह पॉलीइथाइलीन से निर्मित दोहरी दीवार वाली मज़बूत और जंग हीन नाव है।स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट की प्रमाणित क्षमता न्यूनतम 12 व्यक्ति या अधिक है। यह रेस्क्यू मोटर बोट तलछटि व मलवे में भी आसानी से कार्य करने मे सक्षम है। इसमें चारों ओर बैठने की व्यवस्था के साथ साथ बचाव कार्यों के दौरान बचाए गए व्यक्ति को लेटने के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध है।त्वरित बचाव कार्य करते समय पानी में किसी व्यक्ति को पकड़ने के लिए चारों ओर 16 मिमी लाइफलाइन प्रदान की गई है। इसके प्रोपेलर व टेल में प्रभाव प्रतिरोधक क्षमता है। इसका इंजन बाढ़ में तेज़ बहाव वाले पानी में भी भरोसेमंद व सुरक्षित रूप से कार्य करेगा। टिहरी झील क्षेत्रान्तर्गत ऐसे फ्लोटिंग रेस्क्यू एरिया मय स्पीड रेस्क्यू मोटर बोट से लोग सुरक्षित महसूस करेंगे। यह मोटर बोट वॉटर रेस्क्यू व बाढ़ की स्थिति में प्रभावी होने के साथ साथ भूस्खलन इतियादी से मोटरमार्ग बाधित होने पर सम्पर्क जोड़ने व मेडिकल सुविधा समय से पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

वर्ष 2014 में SDRF के गठन के पश्चात SDRF द्वारा राज्य भर में आपदा संवेदनशील स्थानों पर व्यवस्थापित रहते हुए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया जाता रहा है। किसी भी प्रकार की आपदा ,चाहे वो जमीनी हो या पानी से सम्बंधित, SDRF ने प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर रेस्क्यू कार्य किये है।

उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक स्थिति के अनुसार यहां भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना इत्यादि आपदाएं आती ही रहती है।चूंकि प्रदेश मे अनेकों नदियाँ है व बड़ी संख्या में जन जीवन नदी किनारे बसा है, अतः SDRF वाटर रेस्क्यू की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। SDRF द्वारा गठन के पश्चात नदियों के किनारे होने वाली दुर्घटनाओं में अनेकों वॉटर रेस्क्यू कर कई लोगो के जीवन की रक्षा की है तथा कई शव बरामद कर उनके परिजनों के सुपर्द किये हैं। वॉटर रेस्क्यू की अप्रत्याशित वृद्धि के दृष्टिगत जल्द ही एक वाटर रेस्क्यू विशेषज्ञ कंपनी का गठन भी किया जाना प्रस्तावित है।SDRF द्वारा उच्च प्रशिक्षण केंद्रों में फ्लड रेस्क्यू संबंधित प्रशिक्षण कर निरंन्तर अपनी कार्यक्षमता व कार्यकुशलता को बढ़ाया जा रहा है व इसके साथ ही नई तकनीक से सुसज्जित उपकरणों के माध्यम से रेस्क्यू कार्य को और अधिक सुगम किया जा रहा हैं। अत्याधुनिक उपकरण जैसे सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन, रेस्ट ट्यूब,मोटरबोट, राफ्ट , डीप डाइविंग इक्विपमेंट्स इत्यादि के साथ SDRF डीप डाइविंग टीम ऋषिकेश,टिहरी व नैनीताल में तैनात है।

  • वर्ष 2017 में पटना में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गंगा नदी में डूब गया था। बिहार प्रशासन द्वारा SDRF, उत्तराखण्ड पुलिस से सहायता मांगी गई थी। उक्त घटना में SDRF द्वारा पटना में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके साथ ही हरियाणा व उत्तरप्रदेश में भी SDRF द्वारा वाटर रेस्क्यू संबंधी महत्वपूर्ण कार्य किये गए है।
  • वर्ष 2019 में आंध्रप्रदेश में 72 नौका सवार लोगों के गोदावरी नदी में डूब जाने पर SDRF द्वारा अत्याधुनिक खोजी उपकरण सोनार एवं अंडर वाटर ड्रोन के माध्यम से सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाकर न केवल लापता शवों को बरामद किया गया बल्कि नदी के गहराई में डूबी नौका का सटीक लोकेशन भी पता किया गया। ।SDRF द्वारा किये गए वॉटर रेस्क्यू कम समय में हासिल की गई कार्यकुशलता व कार्यदक्षता का एक उदाहरण मात्र है।
  • 25 सितम्बर 2021 को मातली,जनपद उत्तरकाशी में भागीरथी नदी में टापू पर फंसे 05 लोगो को SDRF टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया था।
  • 17 सितम्बर 2021 को टिहरी झील में हुई वाहन दुर्घटना में SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करते हुए डैम में से शवो को खोज निकालने का अत्यधिक चुनोतिपूर्ण कार्य किया।
  • माह अक्टूबर 2021 को अतिवृष्टि के उपरांत रुद्रपुर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण कई मकानों में पानी भर गया था। ऐसे में जलभराव वाले स्थानों में फंसे लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिये SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन् चलाया गया। SDRF द्वारा राफ्ट की सहायता से जलमग्न हुए मकानों में जाकर कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया गया।
  • दिनांक 19 अक्टूबर 2021 को SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गौहरी माफी,रायवाला जनपद देहरादून में नदी के बीच फंसे 25 गूजरों को सुरक्षित रेस्क्यू किआ गया था।
  • अर्धकुम्भ व कावंड़ मेला के दौरान SDRF जवान किसी भी दुर्घटना के दृष्टिगत घाटों पर तैनात रहते है। SDRF जवानों द्वारा मेलों के दौरान सेकड़ो लोगो को डूबने से बचाकर उनके जीवन को सुरक्षित किया गया हैं।
  • ढालवाला ,टिहरी व नैनीताल में तैनात SDRF फ्लड टीम द्वारा वॉटर रेस्क्यू घटना के दौरान तत्काल प्रतिवादन करते हुए सेकड़ो लोगो का जीवन सुरक्षित किया है तथा अनेको शव भी बरामद किए है।
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

SDRF की रेस्क्यू क्षमता को इस फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन व स्पीड मोटर बोट से बढ़ाने का प्रयास किया गया है। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से निपटने के लिए अपनी तैयारी बढाई है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड,श्री अशोक कुमार का सदैव ही यह प्रयास रहता है कि पुलिस अपनी कार्य दक्षता में वृद्धि के साथ साथ आम जनमानस के हित कलिये भी प्रयासरत रहे। उनकी इसी नेक नियति के फलस्वरूप आज फ्लोटिंग रेस्क्यू स्टेशन से एसडीआरएफ की कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ साथ टिहरी झील क्षेत्रान्तर्गत बसे लोगो की सुरक्षा की ओर एक अहम कदम बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

उक्त कार्यक्रम मे पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार के साथ एसएसपी टिहरी श्रीमती तृप्ति भट्ट, सेनानायक SDRF नवनीत सिंह, उप सेनानायक SDRF अजय भट्ट, सहायक सेनानायक SDRF अनिल शर्मा, शिविरपाल SDRF राजीव रावत इत्यादि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर टिहरी- झील में SDRF ने DGP की उपस्थिति में किया स्पीड रेस्क्यू बोट डेमोस्ट्रेशन प्रदर्शन देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

Mohan Chandra Joshi October 1, 2026
नैनीताल में भूमि नामांतरण मामले की जांच के निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: फर्जी आधार-मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि नामांतरण, आयुक्त ने दिए FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश

  • लालकुआं और हल्दूचौड़ में हुए सड़क हादसों का संयुक्त दृश्य Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल

  • देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश

  • वन्यजीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करते हुए सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा

  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,632)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (738)
  • देहरादून (11,317)
  • नैनीताल (6,567)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (529)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Nainital News: जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर, जांच के निर्देश Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Lalkuan News: लालकुआं में दो सड़क हादसे, किशोरी की मौत; तीन घायल Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश Dehradun News: यूआईआईडीबी प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, दिए कड़े निर्देश सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा सीएम धामी ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, 18 साहसी लोगों को ₹51-₹51 हजार देने की घोषणा Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन Uttarakhand News: वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को भेजी ₹147.34 करोड़ की पेंशन