Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • Covid-19- चौथी लहर की आंशका के बीच वैज्ञानिकों का दावा ,पढ़िए बच्चों में वायरस का कितना खतरा
  • राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य

Covid-19- चौथी लहर की आंशका के बीच वैज्ञानिकों का दावा ,पढ़िए बच्चों में वायरस का कितना खतरा

Mohan Chandra Joshi April 19, 2022
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। देश के कई राज्‍यों में कोरोना की चौथी लहर आने के संकेत मिल रहे हैं। भारत की राजधानी दिल्‍ली, एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव आदि शहरों में बड़ी संख्‍या में बच्‍चे कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

बीते हफ्ते में एक्टिव मामलों में भी करीब 5 फीसदी उछाल आया है। पिछले दो महीने में देखे गए ट्रेंड से यह उलट है। तब नए मामलों और एक्टिव इंफेक्शंस में कमी देखने को मिली थी। सबसे ज्यादा नए मामले तीन राज्यों-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में आ रहे हैं। यूपी और हरियाणा में ज्यादातर नए मामले गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद और गुरुग्राम में आ रहे हैं। ये सभी जिले दिल्ली से सटे हैं। चिंता की बात यह है कि इस बार बच्चों में भी इंफेक्शन दिख रहा है।

ऐसे में बिहार, झारखंड समेत दूसरे राज्‍यों में भी अभिभावक अपने बच्‍चे को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने में जुट गए हैं।

इधर दिल्ली में बीते 24 घंटे में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना पाॅजिटिव केस के बाद कहा जा रहा है कि देश में कोविड की चौथी लहर आ गई है। यहां होम आइसोलेशन के मामलों में लगभग 48% की वृद्धि एक दिन में दर्ज की गई है। इस बीच केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बेहद चिंताजनक रूप से दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले बढ़ रहे हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश की राजधानी में सकारात्मकता दर 4 अप्रैल से एक प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है जब यह 1.34 प्रतिशत थी। दिल्ली में कोविड की चौथी लहर आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आम तौर पर लोगों को डर है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामले बढ़ते ही दूसरे राज्‍यों में कोरोना संक्रमण में तेजी आ जाएगी।

आइआइटी कानपुर के विशेषज्ञों ने पहले ही देश में मई अंत तक, कोरोना की चौथी लहर आने का अनुमान जताया है। यह अगस्‍त तक पीक पर आ सकती है। हालांकि, इस बार राहत की बात यह है कि दूसरी और तीसरी लहर की तरह अबकी बार कोरोना वायरस का वैरिएंट ज्‍यादा डरावना घटनाक्रम लेकर नहीं आया है। XE और BA.2 वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद यह कहा गया है कि वायरस का यह प्रारूप ज्‍यादा संक्रामक है। यह 10 से 70 गुणा अधिक तेजी से फैलता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में शनिवार को होम आइसोलेशन के मामलों की संख्या 1000 को पार कर गई है। 2.39 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 325 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए थे। चिंताजनक रूप से, पिछले कुछ दिनों में दैनिक COVID मामले बढ़ रहे हैं, जबकि सकारात्मकता दर 4 अप्रैल से एक प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है, जब यह 1.34 प्रतिशत थी।

पिछले एक सप्ताह में कोरोना के बढ़ते मामले पर नजर रख रहे वैज्ञानिकों और एक्‍सपर्ट ने बताया है कि कोरोनो वायरस स्थिति से निपटने के लिए अभी बहुत डरावना स्थिति नहीं है। दैनिक मामलों में उछाल के लिए कोरोना सुरक्षा एहतियात हटाए जाने को जिम्‍मेवार बताया गया है। विशेषज्ञों ने कहा कि मास्‍क हटाने के प्रति पहले ही सरकारों को आगाह किया गया था। कोविड से सुरक्षा संबंधी सभी पर्याप्‍त उपाय किए जा रहे हैं।

  • आईआईटी प्रोफेसर का दावा: फिलहाल चौथी लहर की आशंका नहीं

नई दिल्ली। इस बीच लोगों के मन कोविड-19 संक्रमण की चौथी लहर को लेकर आशंका घर करने लगी है. हालांकि आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर ने इस बीच एक राहत भरी खबर दी है. उन्होंने दावा किया कि फिलहाल भारत में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की संभावना नहीं. उन्होंने अपने गणितीय सूत्र के अनुसार दावा किया कि वायरस के पुराने म्यूटेंट ही अपना असर दिखा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश में 90 फीसदी से अधिक आबादी में प्राकृतिक इम्युनिटी पैदा हो चुकी है, जिसे अब तक वायरस बाईपास करने में सक्षम नहीं हुआ है.

  • वैज्ञानिकों का दावा: कोविड का ओमिक्रॉन वैरिएंट बच्चों के लिए खतरनाक, हार्ट अटैक का खतरा

दिल्ली। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अन्य कोरोना वैरिएंट के मुकाबले ओमिक्रॉन बच्चों के लिए अधिक खतरनाक है। बच्चों में ओमिक्रॉन के कारण दिल का दौरा पड़ने का खतरा अधिक होता है। इसका कारण ओमिक्रॉन से उनके ऊपरी वायुमार्ग में होने वाला संक्रमण (यूएआई) है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो में हुए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 19 साल की उम्र तक के अस्पताल में भर्ती 18,849 कोरोना मरीजों पर बीमारी के असर का आकलन किया।
अमेरिका की नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी और स्टोनी ब्रूक यूनिवर्सिटी के शोधार्थी भी इस अध्ययन में शामिल हुए। अध्ययन में पाया गया कि छोटी उम्र के बच्चों में ओमिक्रॉन के कारण यूएआई का खतरा अधिक होता है। इसमें भी ओमिक्रॉन के पूरी तरह हावी होने से पहले औसत 4 साल 5 महीने के बच्चों को खतरा अधिक था, वहीं ओमिक्रॉन की सक्रिय लहर के दौरान दो साल तक के बच्चों पर भी इसका खतरा बढ़ जाता है।

हालांकि गंभीर क्रॉनिक स्थिति की बात करें तो लहर से पहले और उसके दौरान भर्ती हुए बच्चों की संख्या में बहुत अंतर नहीं था। करीब 21.1 फीसदी बच्चों में ही कोरोना और यूएई दोनों की स्थिति गंभीर हुई थी। जिसमें सांस लेने के लिए उनके नली डालनी पड़ी। बार बार स्थिति बिगड़ने पर इन बच्चों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। यह शोध पिछले हफ्ते जामा पीडियाट्रिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ।

जीनोम सीक्वेंसिंग नेटवर्क इन्साकॉग के अनुसार, कई सवाल उठने के बाद भी कोरोना रोधी टीका देश में करोड़ों जिंदगियों को बचाने में कामयाब रहा है। नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया का कहना है कि ओमिक्रॉन की तरह इस बार भी देश में महामारी का असर काफी नियंत्रित स्थिति में है, जो सीधे तौर पर कोरोना टीकाकरण की वजह से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर महामारी की लहर आती रहेंगी लेकिन कोरोना रोधी टीका के जरिये संक्रमण का प्रभाव हल्का रखा जा सकता है।

  • देश में पिछले 24 घंटे में 1247 नये मामले , एक मरीज की गई जान

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,247 मामले सामने आए, जबकि इससे पहले 18 अप्रैल को 2,183 नए मामले सामने आए थे, जबकि 17 अप्रैल को 1,150 नए मामले सामने आए थे।

आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 1 की जान गई है जबकि 928 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। वहीं यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.83 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 83.2 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 2,61,440 जांच की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Corona Corona virus Covid-19 Covid-19- चौथी लहर की आंशका के बीच वैज्ञानिकों का दावा Uttarakhand Morning post.com पढ़िए बच्चों में वायरस का असर पढ़िए बच्चों में वायरस का कितना खतरा

Related Stories

ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
IMG_20260911_121109 Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
ज्योलिकोट के जलजनित बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पताल में हालचाल लेते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani News: ज्योलिकोट में जलजनित बीमारी पर प्रशासन अलर्ट, इलाज से लेकर शुद्ध पेयजल तक बढ़ाई निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 10, 2026
बरसात में जल एवं मच्छर जनित रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: बरसात में जल-मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
7 से 13 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope: 7 से 13 सितंबर तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, किसकी बदलेगी किस्मत?

Mohan Chandra Joshi September 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में घरेलू विवाद के बाद पिता पर हमले का प्रतीकात्मक दृश्य Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

  • देहरादून में बैंककर्मी पर फायरिंग मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप

  • अल्मोड़ा नंदा देवी मंदिर में मेले की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • संस्कृति

    Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन

  • देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता

  • Nainital District Information Officer Girija Shankar Joshi Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,492)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,514)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,237)
  • नैनीताल (6,535)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,200)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (938)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Haridwar Crime: बेटे ने डंडे से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप Dehradun News: बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा, पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार; हत्या की सुपारी देने का आरोप Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन Almora News: ऐतिहासिक नंदा देवी मेला 16 सितंबर से, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा जिला प्रशासन Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता Dehradun News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,444 मामलों का निस्तारण, 30.33 करोड़ रुपये पर समझौता Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर Nainital: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, शोक की लहर