दुखद समाचार: समाजसेवी विनोद बिष्ट की माता जी का निधन , चित्रशिला घाट में होगा अंतिम संस्कार
लालकुआं (नैनीताल)। समाजसेवी विनोद बिष्ट की माताजी देवकी देवी का निधन हो गया है वह 73 वर्ष की थीं तथा पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।
बिंदुखत्ता के ढ़लान चक्की (भूमिया मंदिर) निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विनोद बिष्ट की माताजी देवकी देवी पत्नी स्वर्गीय बिशन सिंह बिष्ट का मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे निधन हो गया है वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गईं हैं।
स्वजनों के मुताबिक देवकी देवी की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 7:30 बजे उनके बिंदुखत्ता स्थित आवास से रानीबाग चित्रशिला घाट को प्रस्थान करेगी जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर क्षेत्र के तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ में बड़ा हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 लोगों की मौत