दुखद समाचार: लालकुआं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा का निधन
लालकुआं। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बाबू मिश्रा का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले दिनों से दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।
वह अपने पीछे तीन पुत्र धर्मपत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, फिलहाल दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल से उनके परिजन उनके पार्थिव शरीर लेकर लालकुआं की ओर को चल दिए हैं, देर रात लालकुआं पहुंचेंगे। उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उनका शव लालकुआं वार्ड नंबर 3 स्थित उनके आवास में देर रात लाया जाएगा। शुक्रवार की सुबह 10 बजे शव यात्रा के बाद नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
राम बाबू मिश्रा एक सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर के विकास, स्वच्छता और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। उनके कार्यकाल को स्थानीय लोग आज भी सम्मान के साथ याद करते हैं।उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल एवं आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


