Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रपुर- जिले भर में धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

रुद्रपुर- जिले भर में धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

Mohan Chandra Joshi November 9, 2021
ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – उत्तराखण्ड महोत्सव (राज्य स्थापना दिवस) पूरे जनपद में पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्थापना दिवसर के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाईन रूद्रपुर में सम्पन्न हुए। मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास, गन्ना विकास, चीनी उद्योग, भाषा एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री यतीश्वरानन्द ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। श्री यतीश्वरानन्द ने राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया, श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, अनिल चौहान, देवकी बिष्ट, जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुॅवर आदि भी शामिल थे।

इस अवसर पर श्री यतीश्वरानन्द ने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए राज्य आन्दोलनकारियों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के उत्तराखण्ड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य गठन से अब तक बहुत कुछ पाया है और बहुत कुछ पाना बाकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाने की दिशा में सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यय राज्य को सुशासित, विकसित एवं आदर्श राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी न हो तथा स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हों,इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न रोजगारपरक योजनाऐं चलायी जा रहीं है। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह तथा अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार ने भी शहीदों को नमन करते हुए अपने विचार रखे।


इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभायें, यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपने सामाजिक दायित्वों को समझते हुए गरीब, असहाय एवं विकास की मुख्य धारा से पिछड़े हुए लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनढ़ न रहे तथा सभी साक्षर एवं शिक्षित हों, अक्षम को सक्षम बनाने की दिशा में कार्य किये जायें।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बागवानी से बदल रही किसानों की तकदीर, DM ने प्रगतिशील कृषकों को सराहा

कार्यक्रम में श्री यतीश्वरानन्द ने कोविड-19 एवं दैवीय आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 व्यक्तियों जिसमें सूचना विभाग से सोशल मीडिया समन्वयक अनूप कुमार झा, पीआरडी विजय कुमार, पूनम पन्त, मत्स्य विभाग से ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक रविन्द्र कुमार, मछुवा ओम प्रकाश, ग्राम्य विकास विभाग के सहायक खण्ड विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र पन्त, वीडीओ रऊफ हसन, सुन्दर सिंह बसेड़ा, उमेश चन्द्र जोशी, वाहन चालक श्याम लाल, कम्प्यूटर आॅपरेटर बिट्टू सिंह, नगर से सफाई निरीक्षक उदयवीर सिंह, राजस्व विभाग से प्रभारी तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, डाटा एन्ट्र आॅपरेटर प्रेम मोहन सिंह, युवा कल्याण से कार्यालय सहायक राजेन्द्र लाल वर्मा, उद्यान विभाग से ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक रवीन्द्रजीत सिंह, सुभाष रयाल, टीसी जोशी, आरके सिंह, उद्यान निरीक्षक बलवन्त राम, वैयक्तिक सहायक शिल्पी रानी, चिकित्सा विभाग से डाटा एन्ट्री आॅपरेटर संगीता जोशी, प्रकाश, धनवीर, एलटी विनीत कुमार, फार्मेसिस्ट खजान सिंह रिल्कोटिया, नीरज चिलवाल एएनएम पूजा छाबड़ा, आशा, सुनीता कोरंगा, वाहन चालक शुभम कुमार, नर्सिंग आॅफीसर नोरीन सोनिया बैली, अनुसेवक कैलाश चन्द्र जोशी, महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री दीपा सिंह, कक्ष सेवक नन्हें सिंह, खेल विभाग से वाहन चालक गोविन्द राम आर्य, पंचायतीराज विभाग से एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल, राजपाल सिंह चैहान, वीपीडीओ विनोद गिरी, जसवीर सिंह, सतीश सैनी को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। अन्तराष्ट्रीय पैरा बेटमिंटन खिलाड़ी शरदचन्द्र जोशी, राष्ट्रीय खिलाड़ी पैरा एथलैटिक्स दुर्गादत्त रूबाली, राष्ट्रीय खिलाडी एथलैटिक्स गुरदीप सिंह, राष्ट्रीय खिलाड़ी हैण्डबाॅल पवित्रा थापा, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता कोमल बत्रा को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: किलिमंजारो फतह कर तिरंगा फहराने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से CM धामी की मुलाकात

उत्तराखण्ड महोत्सव में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ’’विकल्प रहित संकल्प, नये इरादे युवा सरकार, उत्तराखण्ड विकास के स्वर्णिम पथ पर’’ विकास पुस्तिका का विमोचन किया। विभिन्न सांस्कृतिक दलों, पुलिस विभाग व विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतत किये गये, जिनका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनन्द लिया।
उद्यान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले 7 प्रगतिशील किसानों यतिन सिंघल, नन्द कुमार, गुरूबक्श सिंह, हरनाम चन्द्र, अमल राय, भूपेन्द्र शर्मा, अर्जुन सिंह धामी को भी सम्मानित किया गया। अच्छा कार्य करने वाली विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की 12 महिलाओं ज्योति भट्ट, गंगा राणा, शिक्षा राणा, सुरेन्द्री देवी, चन्द्रमणी दास, मलकीत कौर, उमा जोशी, शारदा देवी, फूलमाला ढाली, विमला देवी, अनीमा हल्दार, सुमित्रा राणा को भी सम्मानित किया गया। ओपन क्रोस कन्ट्री रेस बालक वर्ग में प्रथम स्थान नीरज नेगी, द्वितीय शुभम डाबरे, तृतीय भीम, चथुर्त मनोज, पंचम स्थान पर रहे सचिन, छटे स्थान पर रहे भूपेन्द्र सिंह के साथ ही बालिका वर्ग में प्रथम काजल गौड़, द्वितीय जसकिरन कौर, तृतीय मानसी सिंह, चतुर्थ बलजिन्दर कौर, पंचम साक्षी छटे स्थान पर रही विनीता को भी सम्मानित किया गया।
लाभार्थीपरक योजनाओं के अन्तर्गत कृषक दीपक मल्होत्रा, चरनजीत सिंह, प्रमोद कुमार को ट्रैक्टर तथा दलबीर सिंह, नन्द कुमार चरनजीत सिंह को पाॅवर स्प्रे वितरित किये गये।


कार्यक्रम में स्वामित्व योजनान्तर्गत 6 व्यक्तियों राजेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, रितु शर्मा, भूषण लाल, सतविन्दर सिंह एवं गुरविन्दर सिंह को स्वामित्व कार्ड दिये गये। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अन्तर्गत 15 लाभार्थियों नाजमी, तबस्सुम, सिमरन कौर, निशा, सुशीला शर्मा, सकीना, कृष्णा मिस्त्री, नन्हीं, संगीता सती, रीना राणा, खुशनुमा, संगीता, हरसीन जहाॅ एवं रौनक परवीन को महालक्ष्मी किट दी गयी। सेवायोजन विभाग द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 4 व्यक्तियों संगम वर्मा, मौसीन, शीतल रानी व मंजू पाण्डेय को प्रमाणपत्र वितरित किये गये। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 9 मतदाताओं दीपक दिवाकर, हर्ष बत्रा, करन, शोएब रजा, चेतन भट्ट, धनन्जय सिंह, स्मृति ईनीश दयाल, महिनी मिस्त्री, लवमण्डल को पहचान पत्र वितरित किये गये। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्री यतीश्वरानन्द ने भवनेश, किरन, सुभरात मण्डल, राधेश्याम को कान की मशीन तथा जय सरकार, आकाश, सुन्नी कौर को व्हील चैयर, इरफान को वाॅकर, मनेश्वर दयाल को स्टिक व रानी, सुरेश, सुरेन्द्र सिंह, निजामुद्दीन को ट्राई साइकिल वितरित की।
कार्यक्रम में मत्स्य, चिकित्सा, कृषि, उरेड़ा, उद्यान, सूचना एवं लोक सम्पर्क, एनआरएलएम, उद्योग, समाज कल्याण, राजस्व, पुलिस, ग्राम्य विकास, पूर्ति विभाग, आपदा प्रबन्धन, डेयरी, शिक्षा, पर्यटन, लीड बैंक, सहकारिता, श्रम विभाग, सेवायोजन, निर्वाचन, जल संस्थान, वन विभाग, महिला कल्याण, पंचायतीराज, पशुपालन, बाल विकास आदि विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Accident: टेंपो ट्रेवलर और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डाॅ.ललित नारायाण मिश्र, जाय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी डाॅ.महेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सुनीता चुफाल रतूड़ी, डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिह मुख्य उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, महाप्रबन्धक उद्योग चन्चल बोरा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh nagar Udham Singh Nagar News Uttarakhand Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड रुद्रपुर- जिले भर में धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस

Related Stories

देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों की समीक्षा बैठक Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
चंपावत में स्कूटी हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
देहरादून पुलिस महकमे में 53 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

Mohan Chandra Joshi September 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में अभियोजन मामलों की समीक्षा बैठक Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • चंपावत में स्कूटी हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी दौरा Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम

  • सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (637)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,447)
  • उधमसिंह नगर (1,332)
  • क्राइम (3,508)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (731)
  • देहरादून (11,215)
  • नैनीताल (6,520)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (982)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,196)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,376)
  • हरिद्वार (935)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव की अभियोजन मामलों पर सख्ती, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल Champawat News: स्कूटी रपटने से दर्दनाक हादसा, महिला की मौत; पति गंभीर घायल Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल हल्द्वानी दौरा, देखें पूरा कार्यक्रम Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Haldwani News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा; ड्रोन से निगरानी Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 10 सितंबर से तेज होगा मानसून