रुद्रपुर- दर्दनाक हादसा , ट्रक ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा , एक की मौत
- अस्पताल में भर्ती अपने बेटे को देखने के लिए आ रहा था पिता , हादसे में हुई मौत ,भाई घायल
रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा। बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में एक की मौत दूसरा घायल।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार की दोपहर यहां घायल पुत्र को देखने अग्रसेन अस्पताल आ रहे बिलासपुर निवासी व्यक्ति की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई चोटिल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
बता दें कि बिलासपुर, रामपुर निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के पुत्र हरमन दीप सिंह सड़क हादसे मेें घायल हो गए थे। इस पर उसे किच्छा रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर इंद्रजीत सिंह अपने छोटे भाई परमजीत सिंह के साथ बाइक से अग्रसेन अस्पताल आ रहे थे। इसी बीच किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे इंद्रजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका भाई चोटिल हो गए। यह देख चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश जारी है।
उधम सिंह नगर न्यूज़

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


