Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Rudraprayag: सोनप्रयाग भूस्खलन अपडेट ,SDRF द्वारा अभी तक 2874 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag: सोनप्रयाग भूस्खलन अपडेट ,SDRF द्वारा अभी तक 2874 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

Mohan Chandra Joshi July 26, 2025
ख़बर शेयर करें -

सोनप्रयाग भूस्खलन अपडेट
SDRF द्वारा अभी तक 2874 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

Rudraprayag News- दिनांक 26 जुलाई 2025 को श्रीकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के आगे लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण सम्पूर्ण मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे तीर्थयात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी। मार्ग बंद होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्लाइडिंग जोन में फंस गए थे।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम ने NDRF, जिला पुलिस एवं PWD के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। निरंतर चलाए जा रहे इस रेस्क्यू अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 2874 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्लाइडिंग जोन पार कराया जा चुका है, जिनमें 2578 पुरुष, 263 महिलाएं एवं 33 बच्चे शामिल हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

प्रशासन की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई,जिलाधिकारी की सतर्क निगरानी में राहत-बचाव कार्य जारी

जनपद रूद्रप्रयाग में कल देर रात हुई भारी वर्षा के चलते विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान की सूचनाएं प्राप्त हुईं। जिसकी गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा के नेतृत्व में राहत एवं बचाव दलों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया तथा स्वयं संपूर्ण राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों, विशेष रूप से आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देशित किया कि वे ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लें, प्रभावितों की हरसंभव सहायता करें

प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति

जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के तहत प्रशासनिक टीमें तत्काल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। ग्राम रुमसी में प्राप्त सूचना पर पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा मौके पर पहुंचकर वृहद स्तर पर निरीक्षण किया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार की जन या पशु हानि की कोई सूचना नहीं मिली है, जो प्रशासन की सतर्कता का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

बीडू बगड़ में मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

बीडू बगड़ क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण भारी मलबा सड़कों पर आ गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीनों के माध्यम से युद्धस्तर पर मलबा हटाने का कार्य प्रारंभ किया, जो अभी भी जारी है। जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मार्गों को शीघ्र सुचारु किया जाए ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।

चमेली क्षेत्र में मकानों को क्षति, प्रशासन ने किया त्वरित निरीक्षण

ग्राम चमेली के अंतर्गत बलबीर लाल एवं विनोद लाल के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं, जबकि महेंद्र का मकान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्राम रुमसी में भी मकानों के पीछे मलबा जमा होने की सूचना है, जिससे लोगों को खतरा हो सकता है।इसी प्रकार, ग्राम चमेल बगड़ टोक के अंतर्गत कुछ भवनों में आंशिक क्षति का आकलन किया गया है। वहीं, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर संबंधित विभाग द्वारा पीवीसी के माध्यम से मरम्मत कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है।
आपदा मानकों के अनुरूप सहायता एवं राहत सामग्री का वितरण

प्रभावित परिवारों को आपदा मानकों के तहत सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को आवश्यक राहत सामग्री की कमी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

प्रभावित क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग याक्षी अरोड़ा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीमों ने मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण किया और नुकसान का यथोचित मूल्यांकन किया गया। इस दौरान टीमों ने राहत सामग्री का वितरण भी तत्परता से किया, जिसमें राशन, कंबल, तिरपाल आदि आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश: हर प्रभावित व्यक्ति को मिलेगा पूरा सहयोग

मौके पर पहुची उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त किया है कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी परिवार अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही

उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलते ही कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है जिसने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है जहां देर रात केदारघाटी में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। वहीं केदारनाथ यात्रा मार्ग भी प्रभावित हुआ है और चमोली में भी भूस्खलन ने खतरा बढ़ा दिया है।

रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही, कई वाहन मलबे में दबे

रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात से हो रही मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी। देर रात्रि रुमसी गांव के ऊपर बादल फटने की घटना सामने आई जिससे बेडुबगड़ क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। बादल फटने के कारण आवासीय भवनों में मलबा घुस गया और आधा दर्जन से अधिक वाहन मलबे में दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

केदारनाथ यात्रा प्रभावित, गौरीकुंड के पास रास्ता बंद

तेज बारिश का असर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भी देखने को मिला है। गौरीकुंड के समीप देर रात पहाड़ी दरकने से बड़े-बड़े बोल्डर पैदल मार्ग पर आ गिरे जिससे केदारनाथ की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

पुलिस और प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है और किसी भी प्रकार की यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। कार्यदायी संस्था ने मलबा हटाने और रास्ता खोलने का काम शुरू कर दिया है लेकिन मार्ग खुलने में समय लग सकता है।

चमोली में भूस्खलन और अलकनंदा नदी का बढ़ता खतरा

चमोली जनपद में भी हालात गंभीर हैं। विष्णुप्रयाग क्षेत्र भूस्खलन की चपेट में आ गया है। यहां कुछ दुकानों और मुख्य सड़क को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। तेज बारिश और अलकनंदा नदी के बढ़ते बहाव से लगातार कटाव हो रहा है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है साथ ही जोखिम वाले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। संभावित राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं। लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की गई है।

*

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,694)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,537)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,583)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश