Rudraprayag: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव

रुद्रप्रयाग में अत्याधुनिक पुस्तकालय का हुआ निर्माण
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की नई इबारत लिख रहा है। राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव के सकारात्मक संकेत अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण जनपद रुद्रप्रयाग में देखने को मिला, जहाँ मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में जनपद में एक आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग ने रिकॉर्ड समय में इस परियोजना को मूर्तरूप देते हुए विद्यार्थियों को एक उच्च स्तरीय अध्ययन केंद्र प्रदान किया है। इस पुस्तकालय में एक लाख से अधिक पुस्तकों को रखने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, पुस्तकालय को डिजिटल स्वरूप में भी विकसित किया गया है, जिससे छात्र-छात्राएं पारंपरिक पुस्तकों के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों का भी लाभ उठा सकेंगे।
इस पुस्तकालय से न केवल स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह एक उपयोगी साधन सिद्ध होगा। डिजिटल टेक्नोलॉजी के माध्यम से अब छात्र घर बैठे भी पुस्तकालय की सामग्रियों तक ऑनलाइन पहुंच प्राप्त कर सकेंगे, जिससे पढ़ाई और तैयारी दोनों में सहजता आएगी।
बाइट मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र सिंह बिष्ट


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें